{"_id":"69b1714ff88742cfe60481e6","slug":"fire-breaks-out-in-container-on-nh-48-near-behror-vehicles-burnt-long-traffic-jam-on-delhi-jaipur-highway-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4037655-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, कई वाहन जले; लंबे जाम से थमा यातायात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे पर कंटेनर में लगी भीषण आग, कई वाहन जले; लंबे जाम से थमा यातायात
Wed, 11 Mar 2026 07:31 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Mar 2026 07:31 PM IST
सार
Kotputli-Behror News: कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर दहमी गांव के पास एक कंटेनर में अचानक भीषण आग लग गई। कंटेनर में लदी कई गाड़ियां जल गईं। घटना के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। दमकल और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर कंटेनर ट्रक बना आग का गोला
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटपुतली-बहरोड़ जिले के बहरोड़ क्षेत्र में दिल्ली-जयपुर नेशनल हाईवे-48 पर बुधवार को एक कंटेनर में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। आग लगते ही कंटेनर धू-धू कर जलने लगा। घटना बहरोड़ क्षेत्र के दहमी गांव के पास की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।
विज्ञापन
केबिन जलकर राख, कई वाहन क्षतिग्रस्त
आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कंटेनर का केबिन पूरी तरह जलकर राख हो गया। कंटेनर में लदी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं। जानकारी के अनुसार, कंटेनर में दो केम्पर और चार बोलेरो गाड़ियां लदी हुई थीं, जो आग से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं।
विज्ञापन
हरिद्वार से सूरत जा रहा था कंटेनर
कंटेनर चालक आलमपुर पुत्र जलालुद्दीन, निवासी राजपट्टी कोठी (बिहार) ने बताया कि वह कंटेनर लेकर हरिद्वार से सूरत (गुजरात) की ओर जा रहा था। रास्ते में अचानक कंटेनर में आग लग गई, जिसके बाद उसने तुरंत वाहन रोककर खुद को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन
पढ़ें- Rajasthan News: राज्यसभा में गूंजा अरावली में अवैध खनन और वन कटाव का मुद्दा, सांसद नीरज डांगी ने जताई चिंता
हाईवे पर लगा लंबा जाम
आग लगने की घटना के बाद दिल्ली-जयपुर हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात काफी देर तक बाधित रहा। मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने यातायात को नियंत्रित करने के लिए वाहनों को डायवर्ट किया और जाम खुलवाने का प्रयास किया।
आग के कारणों की जांच जारी
दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक तौर पर आग शॉर्ट सर्किट या किसी तकनीकी खराबी के कारण लगने की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन