फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kotputli-Behror News ›   Unafraid miscreants opened fire in Shahpura Kotputli Behror showering bullets on Office

Kotputli-Behror News: शाहपुरा में बदमाश बेखौफ, कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Thu, 05 Feb 2026 08:07 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली Published by: कोटपुतली ब्यूरो Updated Thu, 05 Feb 2026 08:07 PM IST
सार

Kotputli-Behror News: शाहपुरा में गुरुवार शाम को वार्ड नंबर 6 स्थित कार रेंट ऑफिस पर बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े 7–8 राउंड फायरिंग की। घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Unafraid miscreants opened fire in Shahpura Kotputli Behror showering bullets on Office
शाहपुरा में फायरिंग का मामला

विस्तार

शाहपुरा शहर में गुरुवार शाम को हुई फायरिंग की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बाइक सवार बदमाशों ने वार्ड नंबर 6 स्थित पशु चिकित्सालय के पास एक कार रेंट ऑफिस को निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ 7–8 राउंड फायरिंग की।

विज्ञापन


बाइक पर सवार होकर आए थे बदमाश
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बदमाश बाइक पर सवार होकर आए और किराए पर गाड़ी उपलब्ध कराने वाले कार्यालय पर फायरिंग कर तेजी से फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात से आसपास के दुकानदार और राहगीरों में दहशत फैल गई। गनीमत रही कि फायरिंग में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन घटना ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सूचना मिलते ही शाहपुरा थाना प्रभारी रिया चौधरी पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचीं और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मौके से खाली कारतूस बरामद कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बाबा गैंग से जुड़े बदमाशों पर जताई जा रही आशंका
प्रारंभिक जांच में इस वारदात के पीछे कुख्यात बाबा गैंग से जुड़े बदमाशों की भूमिका की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने पूरे क्षेत्र में नाकाबंदी कर दी है और हमलावरों की तलाश में सघन सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दौसा में एक बार फिर आमने-सामने आए विधायक और अफसर, जमीन से जुड़ा है मामला, कॉल रिकॉर्डिंग वायरल

इलाके में पुलिस बल तैनात
घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और संवेदनशील क्षेत्रों में गश्त बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed