{"_id":"69fb4c5dfca4879fc6016c6d","slug":"constable-opens-fire-on-youths-heading-to-wedding-in-neemrana-both-escape-unhurt-amid-road-dispute-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4249298-2026-05-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में शादी में जा रहे युवकों पर पुलिसकर्मी की फायरिंग, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: कोटपूतली-बहरोड़ में शादी में जा रहे युवकों पर पुलिसकर्मी की फायरिंग, बाल-बाल बचे
Wed, 06 May 2026 09:38 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 09:38 PM IST
सार
Kotputli-Behror News: नीमराना क्षेत्र में शादी में जा रहे दो युवकों पर एक कांस्टेबल द्वारा कथित फायरिंग का मामला सामने आया है। रास्ते में गाड़ी रोकने को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने दो राउंड गोली चलाई। दोनों युवक बच गए, जबकि एक को हल्की चोट आई।
विज्ञापन
कुतीना गांव में फायरिंग की घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहन, बाल-बाल बचे युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटपूतली-बहरोड़ जिले के नीमराना क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां शादी समारोह में जा रहे दो युवकों पर कथित रूप से एक पुलिसकर्मी ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया, वहीं पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार यह घटना मांडण थाना क्षेत्र के कुतीना गांव की है। पीड़ित अंकित निवासी डाबड़वास ने शिकायत में बताया कि 5 मई की रात वह अपने दोस्त आशीष के साथ बुलेरो वाहन में सवार होकर एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान गांव के हाई स्कूल के पास आरोपी दीपक सिंह ने उनकी गाड़ी रुकवाई, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।
विज्ञापन
आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दीपक सिंह अपने घर गया और वहां से पिस्तौल लेकर वापस आया। इसके बाद उसने युवकों पर दो राउंड फायरिंग कर दी। एक गोली बुलेरो के आगे के शीशे को चीरते हुए निकल गई, जबकि दोनों युवक बाल-बाल बच गए। इस घटना के दौरान अंकित के सिर में चोट लग गई। उसे तत्काल नीमराना के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके सिर पर तीन टांके लगाए।
विज्ञापन
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने बताया कि आरोपी दीपक सिंह अलवर पुलिस लाइन में कांस्टेबल के पद पर तैनात है और वर्तमान में एक निजी व्यक्ति का पीएसओ भी है। घटना के समय वह छुट्टी पर अपने गांव आया हुआ था।
पढ़ें- माही नदी नाव हादसे में बढ़ी चिंता: 24 घंटे बाद भी मासूम और युवक लापता, तेज बहाव से रेस्क्यू में हो रही बाधा
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गाड़ी रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान आरोपी ने आवेश में आकर फायरिंग कर दी। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। एसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और वे आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं, पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन