{"_id":"6a3019ed550059cfc30c2067","slug":"14-year-old-girl-killed-20-injured-as-pickup-carrying-devotees-overturns-in-kotputli-bansur-kotputli-behror-news-c-1-1-noi1440-4398846-2026-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kotputli-Behror News: मछलियों को आटा डालकर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 14 वर्षीय बालिका की मौत, कई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kotputli-Behror News: मछलियों को आटा डालकर लौट रहे श्रद्धालु हादसे का शिकार, 14 वर्षीय बालिका की मौत, कई घायल
Mon, 15 Jun 2026 11:32 PM IST
कोटपुतली ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटपूतली-बहरोड़
Published by: कोटपुतली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 11:32 PM IST
सार
बानसूर में धार्मिक यात्रा उस समय दर्दनाक हादसे में बदल गई, जब श्रद्धालुओं से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में एक किशोरी की जान चली गई और कई लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
बीडीएम अस्पताल में भर्ती घायल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमावस्या के अवसर पर धार्मिक आस्था से जुड़ी यात्रा सोमवार को दर्दनाक हादसे में बदल गई। बानसूर क्षेत्र के बासदयाल थाना इलाके में श्रद्धालुओं से भरी एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। हादसे में 14 वर्षीय बालिका की मौत हो गई, जबकि करीब 20 महिलाएं और बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और ग्रामीणों ने तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार बासकरणावत और नारायणपुर गांव के ग्रामीण अमावस्या के अवसर पर नांगड़ीवास के समीप स्थित तालाब में मछलियों को आटा डालने गए थे। धार्मिक कार्यक्रम के बाद सभी लोग पिकअप वाहन में सवार होकर अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान बासदयाल गांव के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गहरी खाई में पलट गया। हादसा इतना भीषण था कि वाहन में सवार लोग एक-दूसरे के ऊपर गिर गए और कई यात्री वाहन के नीचे दब गए। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। हादसे में बासकरणावत निवासी सोनाक्षी उर्फ जोनी (14) पुत्री लक्ष्मण गंभीर रूप से घायल हो गई थी। पिकअप के नीचे दबने से उसे गंभीर चोटें आईं। उपचार के दौरान जिला अस्पताल में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Udaipur News: रीको इंडस्ट्रियल एरिया में आग का तांडव, स्क्रैप गोदाम में लाखों का सामान जलकर राख
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि सोनाक्षी अपने मामा के घर आई हुई थी। उसके पिता मुंबई में काम करते हैं। परिजनों के पहुंचने के बाद ही बालिका का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। हादसे में घायल लोगों में मीरा, अनिता, सुशीला, किरण, रुकमणी, आशा, प्रेम कंवर, इंद्रा, कोयली, माया, नम्रता, चिड़िया, मनीषा, छोटी, वर्षा, कविता और सरोज सहित अन्य महिलाएं एवं बच्चे शामिल हैं। पिकअप में करीब 35 लोग सवार थे। कई घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि आधा दर्जन से अधिक गंभीर घायलों को बेहतर उपचार के लिए जयपुर रैफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे तथा घायलों के उपचार की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत भी जिला अस्पताल पहुंचीं और घायलों के हालचाल जानकर चिकित्सकों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। हादसे के बाद मृतका के परिवार में कोहराम मच गया है। अमावस्या के दिन धार्मिक आस्था के साथ निकले ग्रामीणों ने शायद ही सोचा होगा कि उनकी यात्रा इतनी दर्दनाक त्रासदी में बदल जाएगी। पूरे क्षेत्र में हादसे को लेकर शोक का माहौल है।