फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Youth kills self inside police station in Rajasthan, family alleges murder

हिरासत में मौत: कोटा के एक थाने में युवक ने लगाई फांसी, परिजनों का आरोप हत्या की गई

Thu, 23 Sep 2021 04:15 PM IST
सुरेंद्र जोशी अमित शर्मा, अमर उजाला, कोटा
अमित शर्मा, अमर उजाला, कोटा Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 23 Sep 2021 04:15 PM IST
सार

पुलिस का दावा है कि युवक ने थाना परिसर के शौचालय में फांसी लगा ली। उसे उत्पात मचाने के आरोप में हिरासत में लिया गया था। मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए गए हैं।
 

विज्ञापन
Youth kills self inside police station in Rajasthan, family alleges murder
fansi - फोटो : social media

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर में 32 साल के एक युवक ने पुलिस थाने में फांसी लगाकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। उसे नशे की हालत में उत्पात मचाने पर हिरासत में लिया गया था। उधर, युवक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि यह खुदकुशी नहीं हत्या है।

विज्ञापन


डीएसपी भागवत सिंह हिंगड़ ने गुरुवार को बताया कि कमल लोधा को नयापुरा थाने में बुधवार शाम करीब पांच बजे लाया गया था। उसके खिलाफ उसकी चाची व भतीजे रवि ने शिकायत दर्ज कराई थी। उनका आरोप था कि कमल नशे की हालत में परिवार में और आसपास उत्पात मचा रहा था।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार कमल को मस्जिद नयापुरा थाने लाया गया था। उस वक्त उसके साथ उसकी मां भी थी। बाद में मां आरोपी की गिरफ्तारी की प्रक्रिया पूरी करने के लिए उसका परिचय पत्र व फोटो लेने के लिए घर चली गई थी। इसी दौरान कमल ने कहा कि उसे शौच जाना है। इस पर उसे बैरक में बने शौचालय ले जाया गया। वहां उसने अपनी शर्ट से फंदा बनाकर शाम करीब 7.15 बजे लोहे की ग्रिल से लटककर फांसी लगा ली। डीएसपी हिंगड़ ने कहा कि मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व भाजपा विधायक संग परिजनों ने दिया थाने के बाहर धरना
घटना को लेकर मृतक कमल लोधा के परिजनों ने पूर्व भाजपा विधायक प्रहलाद गुंजाल के नेतृत्व में थाने के बाहर धरना दिया और थाने के पूरे स्टाफ को निलंबित करने व पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज करने की मांग की। परिजनों ने मृतक के आश्रितों को 10 लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। परिजनों ने मृतक के पोस्टमॉर्टम कराने व शव लेने से भी इनकार कर दिया। उन्हें समझाने के प्रयास जारी थे। कोटा के सिटी एसपी विकास पाठक भी मौके पर पहुंचे व परिजनों को शांत करने का प्रयास किया।


चोरी के चार केस व अवैध हथियार के पांच केस दर्ज थे
इस बीच, पुलिस ने बताया कि मृतक कमल लोधा पर चोरी के चार और अवैध हथियार रखने के पांच केस दर्ज थे। 26 अगस्त को भी उसके खिलाफ इसी थाने में नशे में उत्पात मचाने का केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed