{"_id":"66325c02d0a8562fe406487a","slug":"young-man-died-due-to-a-gunshot-while-making-a-mobile-reel-in-kota-2024-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"अरे बाप रे: कोटा में मोबाइल रील बनाते समय चली गोली...फिर लगी युवक के सीने में; मौत के बाद घर में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अरे बाप रे: कोटा में मोबाइल रील बनाते समय चली गोली...फिर लगी युवक के सीने में; मौत के बाद घर में मचा कोहराम
Wed, 01 May 2024 08:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 01 May 2024 08:45 PM IST
सार
Kota: राजस्थान के कोटा शहर में महावीर नगर पुलिस थाना इलाके में एक युवक को रील बनाना भारी पड़ गया। चाय की दुकान पर अचानक हुए हादसे के बाद हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
मृतक युवक
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कोटा के महावीर नगर थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय हुए हादसे में गोली चलने से एक युवक की मौत हो गई। रील बनाना युवक को महंगा पड़ गया। रील बनाते समय सीने में गोली लगने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन
बता दें कि महावीर नगर थाना पुलिस की जानकारी के अनुसार मृतक युवक यशवंत नागर झालावाड़ जिले के मनोहरथाना का निवासी था जो कुछ दिन पहले ही अपने दोस्त के पास कोटा में आया था। दोनों दोस्त एक चाय की दुकान पर बैठे थे और सोशल मीडिया के लिए रील बना रहे थे, तभी अचानक गोली चल गई और यशवंत नागर के सीने में जा लगी। फिलहाल महावीर नगर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन