{"_id":"614fea748ebc3e0b35690e8b","slug":"vandalism-of-security-guards-with-labours-at-chhabra-super-critical-thermal-power-station-baran-kota","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: छबड़ा थर्मल पावर में सुरक्षागार्ड्स की हैवानियत, मजदूरों को उल्टा लटकाकर डंडे से पीटा, मामला दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: छबड़ा थर्मल पावर में सुरक्षागार्ड्स की हैवानियत, मजदूरों को उल्टा लटकाकर डंडे से पीटा, मामला दर्ज
Sun, 26 Sep 2021 09:05 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:05 AM IST
सार
छबड़ा कस्बे में मोतीपुरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर में मजदूरी करने आए दो लोगों को सुरक्षा गार्डों ने अफसरों के कहने पर उल्टा लटाकर डंडे से पिटाई की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के बारां जिले में सुरक्षागार्डों द्वारा दो मजदूरों की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिले के छबड़ा कस्बे में मोतीपुरा सुपर क्रिटिकल थर्मल पावर में मजदूरी करने आए दो लोगों को सुरक्षा गार्डों ने अफसरों के कहने पर उल्टा लटाकर डंडे से पिटाई की। मामला सार्वजनिक होने के बाद शनिवार को पुलिस हरकत में आई तथा पीड़ित मजदूरों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला
स्थानीय विधायक सिंघवी के अनुसार शुक्रवार को दो मजदूर छबड़ा थर्मल में मजदूरी करने गए थे। थर्मल के अधिकारियों ने इन्हें बेवजह गार्डों से बेरहमी से पिटवाया। गार्डों ने अधिकारियों की मौजूदगी में चोरी का आरोप लगाकर मजदूरों के कपड़े उतारकर क्रूरतापूर्वक पीटा। उन्होंने कहा कि जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली ऐसी शर्मनाक घटना पहली बार हुई है। जब घटना का वीडियो वायरल हुआ तो थर्मल पावर के अधिकारियों ने चोरी का आरोप लगाकर दोनों मजदूरों को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
मजदूरों पर लगाया चोरी का आरोप
अधिकारियों ने कहा कि ये मजदूर बनकर चोरी करने आए थे। अधिकारियों के अनुसार प्लांट की बाउंड्री बहुत बड़ी है। प्लांट में पिछले सात साल से हर महीने 8 से 10 चोरी की घटनाएं हो रही है। सुरक्षा के लिए सिक्योरिटी गार्ड लगाए गए हैं, जो रात के समय मे गश्त करते है। कई बार अपराधी प्रवृति के लोग भागते समय पत्थर फेंकते है, जिससे कई गार्ड चोटिल हुए।
विज्ञापन
एमएलए ने की कार्रवाई की मांग
विधायक सिंघवी ने कहा कि अधिकारियों के दबाव में अब इस मामले को रफा दफा करने की कोशिश की जा रही है। इस मामले में सरकार को तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए थर्मल के दोषी अधिकारियों व सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।