फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Thieves cut wire from 11KV electric line in Kota

Kota: जान की परवाह किए बगैर 11 केवी की चालू लाइन से तार काट ले गए चोर, पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा

Sun, 09 Apr 2023 01:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 09 Apr 2023 01:55 PM IST
सार

राजस्थान के कोटा में 11केवी की चालू लाइन से चोर लगभग 2200 मीटर को तार काटकर ले गए। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Thieves cut wire from 11KV electric line in Kota
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : social media

विस्तार

चोरी के लिए चोर अपनी जान तक की परवाह नहीं कर रहें हैं। राजस्थान के कोटा में एक ऐसा ही मामला सामने आया जहां 11केवी की चालू लाइन को चोरों ने अपना निशाना बना डाला। चोर चालू लाइन से लगभग 2200 मीटर को तार काटकर ले गए। पुलिस ने चोरी के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार चोरी के समय लाइन में विद्युत प्रवाह हो रहा था। तार कटते ही अचानक लोगों के घरों की लाइट चली गई। इस पर किसी ने बिजली न आने की शिकायत की तो विभाग की टीम ने फाल्ट चेक करना शुरू किया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने तार गायब देखे तो उसके होश उड़ गए। आनन फानन में अधिकारियों जैसे तैसे व्यवस्था ठीक की। रानपुर पुलिस ने विद्युत लाइन के तार चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ऑटो और चोरी किया गया तार बरामद किया है।
विज्ञापन


तार की कीमत 4.50 लाख रुपये
पुलिस अधीक्षक कोटा शहर शरद चौधरी के अनुसार मामला 25 मार्च 2023 का है। चोरों ने थाना रानपुर इलाका में जगपुरा के पास 11 केवी विद्युत लाइन से लगभग 2200 मीटर तार काटकर चोरी कर लिया था। इस चोरी हुए तार की कीमत 4.50 लाख के लगभग थी। आरोपियों की तलाश में थानाधिकारी रानपुर बलवीर सिंह के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने लगातार प्रयास करते हुए उक्त विद्युत लाइन के तार चोरी करने वाले चार आरोपियों को घटना में इस्तेमाल वाहन ऑटो के साथ गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से 497 मीटर तार बरामद किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये आरोपी पकड़े
कनिष्ट अभियंता ने बताया कि, घटना के बाद जांच शुरू की गई. इस दौरान गठित टीम द्वारा
शाहरूख खान पुत्र गुल मोहम्मद (25) निवासी फुटा तालाब अनन्तपुरा कोटा शहर हाल कैथुन रोड बाबु खान का मकान थान उद्योग नगर कोटा शहर, शहीद उर्फ राजा पुत्र हाफिज मोहम्मद (21) वर्ष निवासी तालाब गांव हनुमान मंदिर के पास थाना अनन्तपुरा, दिलीप पुत्र पप्पू निवासी अमरपुरा सुल्तानपुर और कमलेश सिंह उर्फ गोलू पुत्र अशोक कुमार, निवासी कापरेन बूंदी हाल इंदिरा गांधी की प्रतिमा के पास गुमानपुरा को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed