फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Sikar News: Accused absconding for 4 years arrested in murder case, reward of Rs 10,000

Sikar News: हत्या के मामले में 4 साल से फरार आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपये का था इनाम

Wed, 26 Jul 2023 03:59 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 26 Jul 2023 03:59 PM IST
सार

सीकर में हत्या के मामले में चार साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दस हजार रुपये इनाम घोषित था। वह मोस्ट वांटेड बदमाशों की सूची में शामिल था। 
 

विज्ञापन
Sikar News: Accused absconding for 4 years arrested in murder case, reward of Rs 10,000
सीकर में चार साल बाद पकड़ाया हत्या का आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीकर की सदर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में चार साल से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।
विज्ञापन


पुलिस गिरफ्त में आया आरोपी सीकर जिले के टॉप-10 बदमाशों की लिस्ट में शामिल है। सदर पुलिस ने बताया कि 31 अक्टूबर 2019 को शिकायतकर्ता संतोष देवी (32) निवासी नेछवा, सीकर ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 अक्टूबर को उसका भाई हरलाल सिंह निवासी बठोट, सीकर धान मंडी में फसल बेचकर गांव लौट रहा था। फसल बेचकर उसने 5.60 लाख रुपये व्यापारी से लिए थे। गांव सांवलोदा पुरोहितान में तलाई के पास बदमाशों ने उसकी गाड़ी रोकी और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। उसके हाथ-पैर तोड़ दिए। हरलाल सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। 
विज्ञापन


घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद प्रकरण दर्ज किया था। पुलिस ने इस मामले में रामदयाल, रिछपाल, बिहारीलाल, बाबूलाल व नेमीचंद को गिरफ्तार किया था। जांच के बाद उन्हें जेल भेज दिया गया था। इस मामले में एक आरोपी फरार था। सदर पुलिस ने चार साल से फरार चल रहे आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी अपने परिवार से मिलने आया था। आरोपी की पहचान सुखदेवाराम (60 वर्ष) निवासी सांवलोदा पुरोहितान, सीकर के रूप में हुई। आरोपी नासिक, गुजरात, अकोला, सूरत में रिश्तेदारों के यहां फरारी काट रहा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed