फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Ranthambore National Park: Seven patrolling vehicles will be helpful in stopping poaching of wildlife

रणथंभौर नेशनल पार्क: वन्यजीवों के शिकार रोकने के लिए मददगार होंगे सात पेट्रोलिंग वाहन, वन अफसर भी सम्मानित

Mon, 04 Mar 2024 09:24 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सवाई माधौपुर
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सवाई माधौपुर Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 04 Mar 2024 09:24 PM IST
सार

वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर रणथंभौर नेशनल पार्क में प्राणियों के संरक्षण में मदद के लिए पार्क में सात पैट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। साथ ही छह वन अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। 

विज्ञापन
Ranthambore National Park: Seven patrolling vehicles will be helpful in stopping poaching of wildlife
रणथंभौर नेशनल पार्क को नए पेट्रोलिंग वाहन मिले हैं, साथ ही वन अफसरों का सम्मान किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के रणथंभौर नेशनल पार्क में वन्यजीवों के संरक्षण के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। इसी दिशा में एक कदम और बढ़ाया गया है। प्राणियों के संरक्षण में मदद के लिए पार्क में सात पैट्रोलिंग वाहनों की तैनाती की गई है। साथ ही छह वन अधिकारियों को सम्मानित किया गया है। 
विज्ञापन


वर्ल्ड वाइल्डलाइफ डे के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में एनिमल केयर ऑर्गनाइजेशन (टाको) की प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने आईएफएस के प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) और राजस्थान सरकार के चीफ वाइल्डलाइफ वार्डन (सीडब्ल्यूएलडब्ल्यू) पवन कुमार उपाध्याय, व अन्य फॉरेस्ट अधिकारियों के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। रणथंभौर नेशनल पार्क ने टाको द्वारा पहले दिए गए 1 करोड़ रुपये के अनुदान का उपयोग इन सात वाहनों की खरीदारी में किया है। वन्यजीव संरक्षण के प्रति उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना करते हुए रणथंभौर नेशनल पार्क के छह वन अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया। प्रिया अग्रवाल हेब्बार ने कहा कि हम रणथंभौर नेशनल पार्क में महत्वपूर्ण संरक्षण प्रयासों में योगदान देकर खुश हैं। यह सात अति आधुनिक पेट्रोलिंग वाहन पार्क के अवैध शिकार रोधी उपायों और प्रतिक्रिया विधि को सुदृढ़ करने के हमारे दृढ़ समर्पण को दर्शाते हैं, जिसके माध्यम से इकोलॉजिकल संतुलन को मजबूत करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक पवन कुमार उपाध्याय ने कहा कि इन अत्याधुनिक पेट्रोलिंग वाहनों की तैनाती से हमारी निगरानी और अवैध शिकाररोधी उपायों में महत्वपूर्ण वृद्धि होगी। इन सात पैट्रोलिंग वाहनों की तैनाती, रणथंभौर नेशनल पार्क में संरक्षण गतिविधियों को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और यह पार्क के वन्यजीव आबादी, जिसमें 88 बाघ भी शामिल हैं, की निगरानी व सुरक्षा में आवश्यक सहायता करेगा। बाघों के अलावा, रणथंभौर नेशनल पार्क वनस्पतियों और जीवों की समृद्ध विविधता से भरा हुआ है, जिसमें तेंदुओं से लेकर धारीदार लकड़बग्घों और स्लॉथ भालुओं तक कई जानवर शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed