फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Student attacked Vice Chancellor with shoe at RTU campus in Kota, police arrested

Rajasthan News: कोटा में RTU कैम्पस में छात्र ने कुलपति पर जूते से किया हमला, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 22 Dec 2022 02:40 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 22 Dec 2022 02:40 PM IST
सार

RTU कैम्पस में छात्र और शिक्षक के बीच की मर्यादाएं टूट गई। कुलपति एसके सिंह पर एक छात्र ने जूते से हमला किया। आरोपी छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
 

विज्ञापन
Rajasthan News: Student attacked Vice Chancellor with shoe at RTU campus in Kota, police arrested
कोटा में कुलपति पर हमला करने वाले छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान टेक्निकल यूनिवर्सिटी (RTU) अब विवादों में घिर गया है। आरटीयू परिसर में एक छात्र ने कुलपति एसके सिंह पर जूते से हमला कर दिया। कुलपति पर हुए हमले के बाद पुलिस ने छात्र को कैंपस से खदेड़ दिया। हमलावर छात्र को हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


छात्र को हिरासत में लेने की खबर ज्यों ही कैंपस में फैली छात्रों का हुजूम कैंपस की ओर दौड़ पड़ा। छात्रों के भारी हुजूम को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा। फिलहाल आरटीयू परिसर में भारी पुलिस बल तैनात है। मौके पर सिटी एसपी केशर सिंह शेखावत, एडिशनल एसपी प्रवीण जैन के साथ पुलिस अधिकारियों का पूरा दल आरटीयू परिसर में मौजूद है। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। कोटा दक्षिण के विधायक संदीप शर्मा को जैसे ही स्थिति का पता लगा वे तुरंत प्रभाव से आरटीयू परिसर पहुंच गए। छात्र की गिरफ्तारी से गुस्साए छात्रों को समझाइश के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

 
आरटीयू ने कोई कार्रवाई नहीं की, इससे नाराज थे छात्र
आरटीयू के एसोसिएट प्रोफेसर गिरीश परमार और बिचौलिए छात्र अर्पित से यह मामला जुड़ा हुआ है। बुधवार देर रात एसोसिएट प्रोफेसर और बिचौलिए छात्र को पुलिस ने हिरासत में लिया था। छात्र चाहते हैं कि आरटीयू भी परमार पर कोई ठोस कार्रवाई कर उसे दंडित करें। पूर्व में भी कई बार उसके खिलाफ शिकायतें आ चुकी है। दो बार थाने में मामला दर्ज हुआ है। इसके बाद भी परमार पर आरटीयू ने कोई कार्रवाई नहीं की।  

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed