फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Rajasthan News: Education Minister reached Ramganj Mandi in the program of Vaishnav Bairagi Samaj

Rajasthan News: वैष्णव बैरागी समाज के कार्यक्रम में पहुंचे शिक्षामंत्री, कोरोना के पीड़ित परिवार को चेक सौंपा

Sun, 04 Feb 2024 02:44 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 04 Feb 2024 02:44 PM IST
सार

Kota: शिक्षामंत्री मदन दिलावर ने कल रामगंज मंडी का दौरा कर विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। उन्होंने कोटा स्टोन स्माल स्केल एसोसिएशन की ओर से कोरोना काल के एक पीड़ित परिवार को होम लोन चुकाने के लिए चेक भी सौंपा।

विज्ञापन
Rajasthan News: Education Minister reached Ramganj Mandi in the program of Vaishnav Bairagi Samaj
पीड़ित अनिता वैष्णव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिक्षामंत्री दिलावर वैष्णव बैरागी समाज द्वारा आयोजित जगत गुरु रामानंदचार्य जयंती समारोह में शामिल हुए और वहां उन्होंने वैष्णव समाज बंधुओ को संबोधित किया। कोरोना काल में एक ही परिवार के 6 सदस्यों का निधन होने से परिवार अपने होम लोन की राशि चुका पाने में असमर्थ था। दिलावर ने कोटा स्टोन स्माल स्केल एसो. की ओर से परिवार की पीड़ित महिला अनिता वैष्णव को 6 लाख रुपए का चेक सौंपा। 

विज्ञापन


मोड़क स्टेशन निवासी पीड़ित अनिता वैष्णव ने बताया कि मैंने शिक्षामंत्री को उनके पिछले कार्यकाल के दौरान अपनी समस्या से अवगत करवाया था और उन्होंने अधिकारियों से बात कर राहत दिलाई थी। अब यह 6 लाख रुपये का चेक देकर उन्होंने मकान नीलाम होने से बचा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed