{"_id":"645212b8dbb1a4fbad0dc3da","slug":"rajasthan-bjp-mla-dilawar-took-refuge-in-court-to-file-case-against-congress-in-charge-randhawa-2023-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: BJP विधायक दिलावर ने कांग्रेस प्रभारी रंधावा पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए न्यायालय की शरण ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: BJP विधायक दिलावर ने कांग्रेस प्रभारी रंधावा पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए न्यायालय की शरण ली
Wed, 03 May 2023 01:22 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 03 May 2023 01:22 PM IST
सार
बीजेपी के प्रदेश महामंत्री और रामगंजमंडी (कोटा) के विधायक मदन दिलावर ने न्यायालय के जरिए राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए न्यायालय की शरण ली है। जानें क्या है पूरा मामला...
विज्ञापन
विधायक मदन दिलावर और प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अपने बयानों से हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कोटा में रामगंजमंडी से विधायक मदन दिलावर ने न्यायालय के जरिए राजस्थान कांग्रेस के प्रभारी और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव सुखजिंदर सिंह रंधावा पर मुकदमा दर्ज करवाने के लिए न्यायालय की शरण ली है। बुधवार को उनके एडवोकेट मनोज पुरी ने इस संबंध में इस्तगासा कोटा के एसीजेएम कोर्ट संख्या-6 में पेश किया है, जिस पर न्यायाधीश ने नौ मई को सुनवाई के लिए तिथि निश्चित की है।
विज्ञापन
इस मामले में विधायक दिलावर की ओर से पेश किए गए इस इस्तगासा में बताया गया है कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी रंधावा ने हेट स्पीच दी है, जिस पर सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत मुकदमा दर्ज करवाने के लिए निर्देश दिए हुए हैं, लेकिन पुलिस ने उनकी सुनवाई नहीं की है। एडवोकेट मनोज पुरी ने बताया कि उनके मुवक्किल विधायक दिलावर की तरफ से आज एक इस्तगासा उन्होंने पेश किया है, जिसमें बताया है कि जयपुर में कांग्रेस पार्टी का एक प्रदर्शन आयोजित हुआ था। यह प्रदर्शन उद्योगपति गौतम अडानी को लेकर था, इसमें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भाषण देते प्रधानमंत्री मोदी के लिए कहा था कि 'मोदी को खत्म करना होगा'।
विज्ञापन
दिलावर ने महावीर नगर थाने में जाकर भी मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की थी, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया था। न्यायालय में पेश किए इस्तगासे में दिलावर की तरफ से आरोप लगाया है कि रंधावा ने प्रधानमंत्री मोदी की हत्या के लिए कांग्रेस जनों को उकसाया है। यह इस भाषण को सुनकर कोई भी व्यक्ति उकसावे में आकर प्रधानमंत्री मोदी की हत्या कर सकता है, यह बीजेपी और कांग्रेस के लोगों को लड़ाने का एक तरीका है। इसके चलते जनता में द्वेष फैलाया गया है।
विज्ञापन
दिलावर ने सीआईडी सीबी से मांगी मोहलत...
दूसरी तरफ मदन दिलावर के खिलाफ नगर पालिका रामगंजमंडी के सचिव सत्यनारायण की तरफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें महंगाई राहत कैंप में जाकर हंगामा करना और कैंप में कार्य को रुकवा देने के आरोप लगे थे। इसके साथ ही राजकार्य में बाधा का मुकदमा हुआ था, जिस पर जांच सीआईडी सीबी कर रही है। इस मामले में मदन दिलावर को सीआईडी सीबी ने पूछताछ के लिए भी बुलाया है, लेकिन दिलावर ने आवश्यक काम होने के चलते बाद में सुनवाई के लिए मोहलत मांगी है। साथ ही कहा है कि अपने बयान और पूछताछ के लिए बाद में आएंगे।