{"_id":"678912ec4b3cf5792a0447da","slug":"police-tightened-its-grip-on-international-cyber-thugs-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग पर शिकंजा, चार ठग जोधपुर से गिरफ्तार; चीन में ठगों के साथ मिलकर करते थे ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग पर शिकंजा, चार ठग जोधपुर से गिरफ्तार; चीन में ठगों के साथ मिलकर करते थे ठगी
Thu, 16 Jan 2025 07:38 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 16 Jan 2025 07:38 PM IST
सार
Kota: आरोपी चीन में अन्य देशों के साइबर ठगों के साथ मिलकर राशि को USDT में कन्वर्ट करके विदेश में भेजते थे। यह सभी साइबर ठग विदेशी साइबर तो के सीधे संपर्क में थे। जोकि देश की जनता को लाखों रुपए का लालच देकर उनके बैंक खातों को साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा शहर पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए अंतरराष्ट्रीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने जोधपुर में दबिश देकर चार साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है, जोकि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साइबर ठगी करते थे।
विज्ञापन
आरोपी चीन में अन्य देशों के साइबर ठगों के साथ मिलकर राशि को USDT में कन्वर्ट करके विदेश में भेजते थे। इनके मोबाइल से 50 करोड़ रुपए से भी अधिक ट्रांजैक्शन सामने आए हैं। यह सभी साइबर ठग विदेशी साइबर तो के सीधे संपर्क में थे। जोकि देश की जनता को लाखों रुपए का लालच देकर उनके बैंक खातों को साइबर ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन ने बताया कि कोटा शहर में साइबर ठगों के खिलाफ "ऑपरेशन साइबर शील्ड" चलाया जा रहा है। जिसके तहत जोधपुर निवासी अक्षय कुमार, रामदीन, भोम सिंह और राकेश को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अपने गिरोह के जरिए BIANANCE, BING X, COINDCX सहित अन्य ऐप के जरिए रुपए को विदेशी साइबर ठगों को भेजते थे। पुलिस का कहना है कि अब उन खातेदारों के बारे में जानकारी ली जा रही है, जिनके बैंक अकाउंट का इस्तेमाल कर यह साइबर ठग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ठगी के लिए इस्तेमाल करते थे।
विज्ञापन
वहीं रुपयों के लालच में अपने बैंकों की जानकारी साइबर ठगों को देने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस अब एक्शन करने की तैयारी में है। शहर पुलिस अधीक्षक अमृता दुहन का कहना है कि जो भी साइबर ठगों का किसी भी रूप में अगर इस्तेमाल करता है या उनकी मदद करता है तो वह भी अपराध की श्रेणी में ही आता है। ऐसे लोगों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी। वहीं उन्होंने शहर की जनता से भी अपील की है कि अगर आपको कोई ऐसा है बैठक रुपए का लालच देकर आपके बैंक अकाउंट की जानकारी मांगता है। तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी जाए।