फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Police team will deployed in Kota on New Year celebration

Rajasthan: नए साल पर हुड़दंग करने वालों पर होगी कार्रवाई, कोटा में चप्पे-चप्पे पर पुलिस टीम रहेगी तैनात

Sat, 31 Dec 2022 11:52 AM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रोमा रागिनी Updated Sat, 31 Dec 2022 11:52 AM IST
सार

कोटा में शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और हुड़दंग करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। 1350 का पुलिस जाब्ता शहर में तैनात रहेगा।

विज्ञापन
Police team will deployed in Kota on New Year celebration
कोटा में पुलिस रहेगी तैनात - फोटो : Social Media

विस्तार

नए साल के स्वागत के लिए कोटा में कई जगह पार्टी और कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। वहीं कोई इस दौरान हुड़दंग न मचाए, इसलिए कोटा पुलिस ने कमर कस ली है। शहर में कानून व्यवस्था और शांति बनी रहे, इसलिए पुलिस बल जगह-जगह तैनात रहेगी। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कोटा शहर में 72 स्थानों पर पुलिस की टुकड़ियां तैनात रहेगी। वहीं शहर में 19 जगह पर नाकाबंदी की गई है। पुलिस शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले और हुड़दंग मचाने वालों पर कार्रवाई करेगी। शहर में निगरानी के लिए 72 दोपहिया मोबाइल गश्त टीम भी बनाई गई है। जो शहर में गश्त लगाएंगे। शहर में तीन एडिशनल एसपी, 7 डिप्टी एसपी, 20 सीआई समेत 1350 का पुलिस जाब्ता शहर में तैनात रहेगा।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने कहा कि शहर में शराब पीकर वाहन चलाने वाले, शोर-शराबा करने वाले की शिकायत पर तुरंत एक्शन लिया जाए। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि निर्धारित समय तक ही डीजे और साउंड सिस्टम चला सकेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed