{"_id":"65f2e90f3fda3b0c4e021f1d","slug":"kota-news-three-congress-councilors-join-bjp-2024-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कांग्रेस के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल, दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड पर संकट गहराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कांग्रेस के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल, दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस बोर्ड पर संकट गहराया
Thu, 14 Mar 2024 05:40 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 14 Mar 2024 05:40 PM IST
सार
कोटा में कांग्रेस के तीन पार्षद बीजेपी में शामिल हो गए। कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के बोर्ड पर संकट मंडराता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी में शामिल हुए कांग्रेस पार्षद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा दक्षिण में कांग्रेस पार्षदों का भाजपा ज्वाइन करने का सिलसिला लगातार जारी है। गुरुवार को भी तीन कांग्रेसी पार्षदों ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। इनके सहित अब तक कुल आठ पार्षद भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो चुके हैं।
विज्ञापन
कोटा दक्षिण के पार्षद कमलकांत शर्मा, जितेंद्र सिंह और प्रदीप कसाना ने भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है। कोटा के शक्ति नगर स्थित कैंप कार्यालय में वरिष्ठ भाजपा नेता हरिकृष्ण बिरला ने तीनों पार्षदों को भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहना कर भाजपा की सदस्यता दिलाई। पार्षद कमलकांत जितेंद्र सिंह और प्रदीप कसाना ने कहा कि उनके इलाके में काफी समय से मूलभूत समस्याएं बनी हुई हैं। साथ ही पट्टे नहीं मिलने जैसी समस्याएं चली आ रही थी। ऐसे में इन सभी लोगों ने वार्ड की समस्याओं के आगामी समय में समाधान की उम्मीद को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ज्वाइन की है।
विज्ञापन
हम आपको बता दें कि कोटा दक्षिण में नगर निगम चुनाव के समय भाजपा और कांग्रेस दोनों के बराबर पार्षद थे। लेकिन कांग्रेस सेंध लगाते हुए अपना बोर्ड बनाने में कामयाब हो गई थी। लेकिन अब आठ पार्षदों के भाजपा में आने के बाद भारतीय जनता पार्टी के पास स्पष्ट बहुमत हो गया है और अब कभी भी कोटा दक्षिण नगर निगम में भाजपा का बोर्ड बन सकता है।
विज्ञापन