फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Several Children Electrocuted During Mahashivratri Procession in Rajasthan Kota

Kota News: कोटा में शिव बरात के दौरान बड़ा हादसा, 15 बच्चे करंट की चपेट में आने से झुलसे

Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: रवींद्र भजनी Updated Fri, 08 Mar 2024 03:39 PM IST
सार

Kota Mahashivratri Electrocution Accident: राजस्थान के कोटा में शिव बरात के दौरान बड़ा हादसा हो गया। बिजली के करंट की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया है।  

विज्ञापन
Kota News: Several Children Electrocuted During Mahashivratri Procession in Rajasthan Kota
कोटा में शिव बरात के दौरान हादसा हो गया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के कोटा शहर में महाशिवरात्रि पर निकाली जा रही शिव बरात के दौरान हादसा हो गया। हाइटेंशन वायरल की चपेट में आने से 15 बच्चे झुलस गए। एक बच्चे की हालत नाजुक बनी हुई है। सभी बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन


हादसा कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर साढ़े 12 बजे के करीब हुआ।  शिव बरात में कई बच्चे धार्मिक झंडे लेकर चल रहे थे। इस दौरान एक झंडा हाइटेंशन लाइन से टच हो गया। इससे यह हादसा हो गया। घटना के बाद एकाएक अफरा-तफरी मच गई। जिसे जो मिला, उसे अस्पताल लेकर दौड़ा। तत्काल बच्चों को एमबीबीएस अस्पताल ले जाया गया। वहां एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मेडिकल टीम को अलर्ट कर दिया गया है। घायल बच्चों के परिजनों ने अस्पताल पहुंचे आयोजकों की पिटाई कर दी है। आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है। 
विज्ञापन

 
 

हादसे की जानकारी मिलते ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्य के ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर और अन्य अधिकारी भी एमबीबीएस अस्पताल पहुंचे। बिरला ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि घटना बेहद दुखद है। यह क्यों हुआ, इसकी जांच करवाई जाएगी। सभी लोग फिलहाल बच्चों के इलाज में लगे हुए हैं। एक बच्चा गंभीर है। रेफर करने की जरूरत पड़ेगी तो वह भी किया जाएगा। बच्चों को हरसंभव सर्वश्रेष्ठ इलाज मुहैया कराया जाएगा। 



हर साल होता है शिव बरात का आयोजन
हर साल काली बस्ती में शिव बरात का आयोजन होता है। ज्यादातर बच्चे अपने परिजनों के बिना ही शिव बरात का हिस्सा बनने पहुंच गए थे। लोगों का कहना है कि आयोजकों की गलती से यह हादसा हुआ है। इसी वजह से जब आयोजक अस्पताल पहुंचे तो नाराज परिजनों ने उनकी पिटाई कर दी। 
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed