फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Student Stabbed to Death on Road While Returning from Wedding, Panic in Udyog Nagar; Hunt for Accus

Kota: शादी से लौट रहे छात्र की चाकू गोदकर हत्या, दोस्तों ने किया यह खुलासा; पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी

Wed, 11 Mar 2026 08:25 AM IST
कोटा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: कोटा ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 08:25 AM IST
सार

Kota Crime: कोटा में शादी समारोह से लौट रहे 11वीं के छात्र पर बदमाशों ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
 

विज्ञापन
Kota News: Student Stabbed to Death on Road While Returning from Wedding, Panic in Udyog Nagar; Hunt for Accus
नाबालिग छात्र की चाकू गोदकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा शहर में कल रात 11वीं कक्षा के एक नाबालिग छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना उद्योग नगर थाना क्षेत्र की है, जहां अज्ञात बदमाशों ने छात्र पर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 11वीं कक्षा के छात्र के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह मंगलवार रात अपने दोस्तों के साथ एक शादी समारोह से लौट रहा था। सभी दोस्त अलग-अलग अपने घरों की ओर जा रहे थे, तभी रास्ते में नाबालिग छात्र को अकेला पाकर झाड़ियों में छिपे बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर उसके दोस्त तुरंत मौके पर पहुंचे और परिजनों की मदद से उसे विज्ञान नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार छात्र के सीने और कमर पर चाकू के गहरे घाव थे, जिससे अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Rajasthan: नदियों में प्रदूषण पर SC की सख्त टिप्पणी, कहा- अधिकारियों की ढिलाई से सार्वजनिक ढांचा क्षतिग्रस्त


मृत छात्र के परिजनों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था और उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उस पर हमला किसने और क्यों किया। वहीं उसके कुछ दोस्तों का कहना है कि नाबालिग छात्र सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय था और उसके काफी फॉलोअर्स थे, जिसके चलते कुछ लोगों से उसकी रंजिश हो सकती है।

सूचना मिलने पर उद्योग नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हमलावरों की तलाश की जा रही है और एक आरोपी की पहचान भी सामने आई है। पुलिस अन्य संदिग्धों की पहचान करने के साथ ही पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed