फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Railway employee suspended after husband complains

Kota: 15 लाख कर्जा लेकर पत्नी को पढ़ाया, रेलवे में नौकरी लगते ही छोड़ा; पति की शिकायत पर रेलवे ने किया सस्पेंड

Thu, 23 Jan 2025 10:57 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 Jan 2025 10:57 PM IST
सार

Kota: नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे करीब दो महीने पहले छोड़ दिया। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने डमी कैंडिडेट के जरिए नौकरी पाई है। इसके बाद फिलहाल युवक की पत्नी को सस्पेंड कर दिया गया है।

विज्ञापन
Kota News: Railway employee suspended after husband complains
पीड़ित पति - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटा में पति ने पत्नी पर नौकरी मिलने के बाद उसे ठुकराने का आरोप लगाया है। पति का कहना है कि उसने अपनी पत्नी को पढ़ाकर रेलवे में सरकारी नौकरी दिलाई, लेकिन नौकरी लगने के बाद पत्नी ने उसे करीब दो महीने पहले छोड़ दिया। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी ने डमी कैंडिडेट के जरिए नौकरी पाई है। इसके बाद फिलहाल युवक की पत्नी को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले की जांच रेलवे की ओर से की जा रही है। पति ने पत्नी के खिलाफ पुलिस थाने सहित कई जगह शिकायत दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है मामला
फरियादी मनीष मीणा का कहना है कि उसकी पत्नी सपना मीणा मूलतः सवाई माधोपुर की रहने वाली है। वर्तमान में कोटा डीआरएम कार्यालय में नौकरी कर रही है। उसका दावा है कि उसने 15 लाख कर्जा लेकर पत्नी को पढ़ाया है। इसके चलते उसकी जमीन भी दांव पर लग गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनीष मीणा का आरोप है कि रेलवे भर्ती बोर्ड अजमेर ने ग्रुप डी की भर्ती साल 2019 में निकाली थी, जिसमें उसकी पत्नी ने ऑनलाइन आवेदन किया था। इसमें उसने अपने ही एक रिश्तेदार के जरिए डमी कैंडिडेट इस परीक्षा में बैठा दिया। इसके बाद सीधा ट्रेनिंग के लिए ही सपना अप्रैल 2023 में हरियाणा के सिरसा गई। मनीष का आरोप है कि उसकी पत्नी को बीकानेर में जॉइनिंग दी गई और इसके बाद से वो उससे अलग रह रही है। बाद में म्यूचुअल ट्रांसफर करते हुए वो कोटा आ गई, लेकिन पत्नी अब उसके साथ नहीं रहना चाहती।


मनीष ने इसकी शिकायत डीआरएम, भीमगंजमंडी, पश्चिम मध्य रेलवे महाप्रबंधक और विजिलेंस को भी की है। इसके बाद कार्रवाई करते हुए उसकी पत्नी को सस्पेंड किया गया है। मनीष की मांग है कि रेलवे को उसे बर्खास्त करना चाहिए। इस मामले में उसे सजा भी होनी चाहिए। एग्जाम के दौरान लिए गए फिंगरप्रिंट और फोटो और अन्य दस्तावेजों की जांच भी करनी चाहिए।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य अधिकारी सौरभ जैन बोले
महिला कर्मचारी सपना मीणा के रेलवे भर्ती परीक्षा में डमी कैंडिडेट के जरिए पास होने का आरोप उसके पति मनीष मीणा ने लगाया है, शिकायत पर उसे निलंबित किया गया है। मामले की जांच भी की जा रही है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed