{"_id":"663cdc2dff3701531a0da1c6","slug":"kota-news-neet-student-left-coaching-after-sending-message-to-father-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: 'मेरे पास 8 हजार रुपये हैं, पांच साल बाद लौटूंगा' नीट के छात्र का मैसेज देख रो पड़े परिजन, पहुंचे थाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: 'मेरे पास 8 हजार रुपये हैं, पांच साल बाद लौटूंगा' नीट के छात्र का मैसेज देख रो पड़े परिजन, पहुंचे थाने
Thu, 09 May 2024 07:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 09 May 2024 07:53 PM IST
सार
हॉस्टल से घर जाने की बात कहकर लापता हो गया छात्र। बच्चे के पिता जगदीश मीणा ने कहा वो पढ़ना नहीं चाहता तो न पढ़े, लेकिन वापस आ जाए। वो जिस भी हाल में रहना चाहेगा उसे खुश रखेंगे।
विज्ञापन
छात्र राजेंद्र मीणा और जानकारी देते पिता जगदीश मीणा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा एक कोचिंग छात्र घर वालों के नाम मैसेज छोड़कर लापता हो गया। बेटे के लापता होने के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। गंगापुर सिटी के पास बामनवास का रहने वाला राजेंद्र मीणा पिछले एक साल से कोटा में रहकर मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट की तैयारी कर रहा था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गंगापुर सिटी के बामनवास का रहने वाला राजेंद्र मीणा पिछले एक साल से कोटा में रहकर नीट की तैयारी कर रहा था। अचानक से अपने पिता को मोबाइल पर मैसेज भेजकर लापता हो गया। इधर, परिजनों को पता लगने के बाद परिजन चिंताग्रस्त हो गए, सभी का रो रोकर बुरा हाल हो गया है।
विज्ञापन
राजेंद्र मीणा ने लिखा "मैं घर छोड़कर जा रहा हूं और अब पांच साल के बाद लौटूंगा। मैं आगे पढ़ना नहीं चाहता। मैंने अपना सिम तोड़कर मोबाइल बेच दिया है। मेरे पास सब के नंबर हैं साल में एक बार फोन जरूर करूंगा। मेरे पास 8 हजार रुपये हैं। मैं उससे अपना काम चला लूंगा। मां को बोलना मेरी टेंशन न लें।"
विज्ञापन
मैसेज देखते ही परिवार वालों के होश उड़ गए। परिवार वाले तुरंत कोटा पहुंचे और विज्ञान नगर थाने में छात्र की गुमशुदगी दर्ज कराई। बच्चे के पिता जगदीश मीणा का कहना है कि वो खेती करते हैं, बच्चा पढ़ना नहीं चाहता तो न पढ़े, लेकिन वापस आ जाए। वो जिस भी हाल में रहना चाहेगा उसे खुश रखेंगे। वहीं हॉस्टल मालिक महिला कल्पना शर्मा ने कहा कि बच्चा उनके हॉस्टल में रह रहा था और घर जाने की बात कहकर गया था। उन्हें नहीं पता था कि बच्चा इस तरह से परिवार को छोड़कर जा रहा है।
वहीं, विज्ञान नगर थाने के जांच अधिकारी आरिफ मोहम्मद ने बताया कि परिवारजनों की सूचना पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। लापता बच्चे राजेंद्र मीणा की तलाश की जा रही है।