फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: Married woman commits suicide by jumping in front of a train

Kota News: विवाहिता ने ट्रेन के आगे कूदकर की आत्महत्या, पीहर पक्ष ने पति पर लगाया अवैध संबंध का आरोप

Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 11 Jan 2025 04:31 PM IST
सार

राजस्थान के सीमलिया थाना क्षेत्र में 28 वर्षीय विवाहिता ज्योति ने पारिवारिक झगड़ों और मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। शव कल्याणपुरा अंडरपास के पास मिला। 

विज्ञापन
Kota News: Married woman commits suicide by jumping in front of a train
मृतका ज्योति का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सीमलिया थाना इलाके में एक विवाहिता ने पारिवारिक झगड़े और मानसिक तनाव के चलते ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतका का शव कल्याणपुरा अंडरपास के पास मिला। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कोटा एमबीएस अस्पताल की मोर्चेरी में रखवाया। मृतका ज्योति के पीहर पक्ष ने उसके पति पर मानसिक तनाव देने का आरोप लगाया है। 28 साल की मृतका ज्योति कल्याणपुरा की रहने वाली थी। 

विज्ञापन


मृतका के ससुराल पक्ष का कहना है कि ससुर देर रात को उठे तो उन्होंने घर का गेट खुला देखा। ज्योति कमरे में नहीं दिखी। उसको आसपास काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर पुलिस को सूचना दी गई। वहीं, पुलिस का कहना है कि बारां की तरफ से आ रही जोधपुर-भोपाल ट्रेन की चपेट में आने से विवाहिता ज्योति की मौत हुई है। शव का मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया है।
विज्ञापन


परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतका ज्योति की शादी करीब 20 माह पहले विकास से हुई थी। शादी के बाद से विकास ज्योति को परेशान करने लगा। इसी सामने आया कि विकास का गांव में ही किसी लड़की से अफेयर चल रहा है। इसी बात को लेकर करीब 6 माह पहले झगड़ा हुआ था। समझाइश के बाद मामला शांत हो गया था। इस बीच ज्योति अपने पति के अफेयर से काफी परेशान रहने लगी। ज्योति का पति संविदा पर नर्सिंगकर्मी लगा हुआ है। सामने ये भी आया है कि सुसाइड से एक दिन पहले ही ज्योति ने रीट एग्जाम का फॉर्म भरा था। पुलिस का कहना है कि मृतका के परिजनों की तरफ से जैसी रिपोर्ट दी जाएगी। उस पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed