{"_id":"65eb01f100d28803e308cd43","slug":"kota-news-education-minister-madan-dilawar-expressed-concern-over-shiv-baraat-incident-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: शिक्षा मंत्री दिलावर ने शिव बारात हादसे पर जताई चिंता; कलेक्टर को दिए हर संभव मदद के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: शिक्षा मंत्री दिलावर ने शिव बारात हादसे पर जताई चिंता; कलेक्टर को दिए हर संभव मदद के निर्देश
Fri, 08 Mar 2024 05:47 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 08 Mar 2024 05:47 PM IST
सार
शिव बारात में करंट से झुलसे 14 लोगों की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री दिलावर ने तत्काल जिला कलेक्टर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही घायलों के उपचार के लिए सभी संभव उपाय करने को निर्देश दिए।
विज्ञापन
मदन दिलावर, शिक्षा मंत्री
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के कोटा के कुनाड़ी थर्मल चौराहे पर शिव बारात में हुए हादसे पर शिक्षा शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने चिंता जताई है। उन्होंने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।
विज्ञापन
शिव बारात में करंट से झुलसे 14 लोगों की सूचना मिलते ही शिक्षा मंत्री दिलावर ने तत्काल जिला कलेक्टर को फोन कर पूरे मामले की जानकारी ली। इसके साथ ही घायलों के उपचार के लिए सभी संभव उपाय करने को निर्देश दिए। दिलावर ने कलेक्टर को त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के भी आदेश दिए। मंत्री दिलावर ने सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वह कल कोटा पहुंचेंगे।
विज्ञापन