फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota News: CBI filed a case against those who passed the exam through dummy candidates

Kota News: कोटा रेल मंडल में डमी कैंडिडेट से परीक्षा पास कराने का मामला, CBI ने महिला पर दर्ज किया मुकदमा

Sat, 08 Feb 2025 09:53 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 08 Feb 2025 09:53 AM IST
सार

मामले में रेलवे के अज्ञात अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच हो रही है। सीबीआई ने करौली, कोटा और अलवर में छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज जब्त किए हैं। 

विज्ञापन
Kota News: CBI filed a case against those who passed the exam through dummy candidates
सीबीआई की कार्रवाई। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन की टीम ने कोटा रेल मंडल में कार्यरत एक रेल कर्मचारी के खिलाफ डमी रूप से परीक्षा पास करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही एक महिला को भी इस पूरे मामले में आरोपी बनाया गया है जो की डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में बैठी थी। वहीं रेलवे के अज्ञात अधिकारियों की मिलीभगत का भी आरोप इस पूरे मामले में लगा है। 

विज्ञापन


सीबीआई की टीम ने करौली, कोटा और अलवर सहित कई जगह पर दबिश दी थी। आरोपी महिला आशा मीणा कोटा रेल मंडल के सोगरिया रेलवे स्टेशन पर प्वांइट्समैन की ड्यूटी पर कार्यरत है। सीबीआई ने इस संबंध में प्रेस रिलीज जारी करते हुए कहा कि पश्चिम मध्य रेलवे जबलपुर मुख्यालय से उन्हें एक शिकायत प्राप्त हुई थी। जिसमें डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा पास करने का आशा मीणा पर आरोप लगा था। मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


जानकारी में सामने आया है कि शुक्रवार को सीबीआई की एक टीम कोटा पहुंची। टीम ने भदाना रोड स्थित एक रेलवे कर्मचारी के घर पर सर्च किया। करीब 2 घंटे जांच पड़ताल के बाद सीबीआई की टीम वापस निकल गई। टीम ने कई महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट और सबूत भी बरामद किए हैं। सीबीआई को शक है कि इस पूरे फर्जीवाड़े में कुछ रेलवे अधिकारी भी शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ एक मामले में एक व्यक्ति मनीष मीणा ने भी अपनी ही पत्नी सपना मीणा पर आरोप लगाते नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की थी। 15 दिन पहले मनीष मीणा ने बताया था कि उसकी पत्नी सवाई माधोपुर की रहने वाली है। जिसने साल 2019 में आरआरबी बोर्ड अजमेर से ग्रुप डी की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन किया था। मनीष ने आरोप लगाया कि आवेदन करते समय फोटो, साइन और फिंगर मिक्सिंग करके लगाए गए। सपना ने अपने रिश्तेदार के जरिए 15 लाख रुपए में दूसरी लड़की को डमी कैंडिडेट के रूप में परीक्षा में बैठाया था। साल 2023 में यह परीक्षा आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed