{"_id":"66613693a59330b04e0c785a","slug":"kota-news-a-student-preparing-for-neet-in-kota-committed-suicide-by-jumping-from-the-5th-floor-2024-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: कोचिंग हब में कम अंक का डिप्रेशन निगल गया एक और जान, 5वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: कोचिंग हब में कम अंक का डिप्रेशन निगल गया एक और जान, 5वीं मंजिल से कूदकर छात्रा ने की आत्महत्या
Thu, 06 Jun 2024 09:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 06 Jun 2024 09:40 AM IST
सार
देश के कोचिंग हब कोटा में मौत का सिलसिला जारी है। परीक्षा में कम अंक के डिप्रेशन ने फिर एक जान ले ली। नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने बिल्डिंग की खिड़की से कूदकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
नीट की छात्रा ने की आत्महत्या।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान के कोटा में नीट की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। नीट की परीक्षा में कम अंक आने से डिप्रेशन में गई छात्रा ने बुधवार को पांचवीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। मामला बुधवार शाम करीब 4 बजे का है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि छात्रा बागिशा तिवारी, रीवागढ़ मध्यप्रदेश की रहने वाली थी। यहां कोटा में नीट की तैयारी कर रही थी। वह अपनी मां और भाई के साथ जवाहर नगर इलाके में एक बहुमंजिला फ्लैट में रह रही थी। घटना के समय छात्रा की मां अपने कमरे में सो रही थी।
विज्ञापन
जवाहर नगर थानाधिकारी हरिनारायण शर्मा ने बताया कि बगिशा तिवारी (18) रिवागढ़ मध्य प्रदेश की रहने वाली थी, जो पुखराज एलिमेंट बिल्डिंग की 5वीं मंजिल पर कमरा नं. 503 में उसकी मां और भाई के साथ रहती थी। छात्रा एक साल से नीट की तैयारी कर रही थी। उसका भाई 11वीं में पढ़ता है और वो भी जेईई की तैयारी कर रहा है।
छात्रा का एक दिन पहले ही नीट का रिजल्ट आया था। बताया जा रहा है कि परीक्षा में छात्रा के कम अंक आने से वो डिप्रेशन में थी। बुधवार दोपहर उसकी मां कमरे में सो रही थी, इसी दौरान छात्रा अपने कमरे से बाहर आई और खिड़की से नीचे कूद गई। घटना के तुरंत बाद ही छात्रा को निजी अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।