फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kota News ›   Kota: Horrific road accident on Delhi-Mumbai highway, sleeper bus collides with a parked truck, three killed

Kota: दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, तीन की मौत, कई गंभीर घायल

Thu, 13 Feb 2025 11:07 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 13 Feb 2025 11:07 AM IST
सार

प्रयागराज से वापस लौट रही बस दिल्ली-मुंबई हाईवे पर भीषण हादसे का शिकार हो गई। कोटा में सिमलिया थाना क्षेत्र के पास हुए इस हादसे में मंदसौर जा रही बस खड़े ट्रक से टकरा गई, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Kota: Horrific road accident on Delhi-Mumbai highway, sleeper bus collides with a parked truck, three killed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सिमलिया थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में प्रयागराज से मंदसौर जा रही स्लीपर बस खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में अब तक तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को ग्रामीण और शहरी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बस में 50 से अधिक यात्री सवार थे, जो प्रयागराज से स्नान कर वापस मंदसौर लौट रहे थे। हादसा दिल्ली-मुंबई 8 लेन हाईवे पर करोड़िया गांव के पास हुआ, जब तेज रफ्तार बस अचानक खड़े ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


सिमलिया थाने के एएसआई हरिराज सिंह ने बताया कि बस में सवार सभी यात्री मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के रहने वाले थे। हादसे में अब तक तीन यात्रियों की मौत हो चुकी है, जिनके शवों को मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद हाईवे पर यातायात प्रभावित हुआ और मौके पर जाम लग गया। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से बस और ट्रक को हाईवे से हटाया गया, जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से शुरू हो सका।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि बस तेज गति से चल रही थी और चालक संभवतः झपकी लेने के कारण वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस बस ड्राइवर से भी पूछताछ कर रही है और मृतकों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed