{"_id":"66bff66eca3350457f00759f","slug":"bundi-flood-mhadev-tample-11-accused-sdrf-team-kota-news-c-1-1-noi1341-2003672-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bundi News: बिलकेश्वर महादेव में दर्शन करने गए 11 पर्यटक बाढ़ मे फंसे, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bundi News: बिलकेश्वर महादेव में दर्शन करने गए 11 पर्यटक बाढ़ मे फंसे, एसडीआरएफ ने सुरक्षित बाहर निकाला
Sat, 17 Aug 2024 12:29 PM IST
कोटा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बूंदी
Published by: कोटा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 12:29 PM IST
सार
बूंदी के बिल्केश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने गए 11 पर्यटकों के बाढ़ में फंसने की सूचना पर एसडीआरएफ की टीम ने 5 घंटे से अधिक चले रेस्क्यू अभियान में सभी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। मेज नदी में ऊफान के चलते बिगड़े हालात।
विज्ञापन
बिलकेश्वर महादेव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के बिलकेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन करने के लिए गए पर्यटक पानी भरने के कारण वहां फंस गए। बताया जा रहा है के जब वे महादेव दर्शन के लिए गए थे तब सीढ़ियों पर पानी नहीं था लेकिन वापस लौटते समय लगातार हुई तेज बारिश के कारण मेज नदी ऊफान पर आ गई और मंदिर की सीढ़ियां पानी में डूब गईं। समय रहते लोगों ने गेंडोली थाना पुलिस को सूचना दी। पानी का सैलाब बढ़ता देख पूरा मामला एसडीआरएफ के हवाले किया गया। जिस पर एक दर्जन से अधिक एसडीआरएफ के जवानों ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद सभी को पानी से सुरक्षित निकाल लिया।
एसडीआरएफ से मिली जानकारी के अनुसार जिले के रिहाणा, ख्यावदा, गोलपुरा गांव के युवक नैनवा रोड पर त्रिवेणी संगम पर बिल्केश्वर महादेव के दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन करने के बाद वापस घर लौटने लगे तो मेज नदी में ऊफान आ गया। नदी में लगातार पानी बढ़ने से 11 बच्चे ओर दो युवक मंदिर मे ही डटे रहे लेकिन पानी कम नहीं होने पर लोगों ने प्रशासन को इसकी सूचना दी, जिस पर गेंडोली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ टीम को बुलाया गया।
हिंडोली क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में 8 इंच बारिश हुई, जिसके चलते जिले की कई नदियां ऊफान पर हैं। यहां से निकलने वाली मेज नदी में जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, जिसके चलते खटकड़ पुलिया पर 1 से 2 फीट पानी आ जाने के चलते मार्ग पूरा बाधित हो गया।

बूंदी के बिलकेश्वर महादेव दर्शन करने गए 11 पर्यटक बाढ मे फंसे,