Kota: डीसीएम रोड पर टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिरा, अचानक मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, बाल बाल बचा ड्राइवर
कोटा के डीसीएम रोड पर सड़क किनारे टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिर गया। ट्रक ड्राइवर नीचे उतरकर फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान सड़क की मिट्टी धंसने से ट्रक नाले में गिर गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोटा के डीसीएम रोड पर सड़क धंसने से टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि इससे चंद मिनट पहले ही ड्राइवर नीचे उतर गया था। भीलवाड़ा जिला निवासी ड्राइवर मोरु लाल का कहना है कि वह मोरबी गुजरात से टाइल्स भरकर कोटा लेकर आया था। डीसीएम रोड पर उसे एक फैक्ट्री के गोदाम में इसे खाली करना था। ट्रक को कहां खाली करना है वो मालिक से पूछ रहा था। इस दौरान उसने ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया। तभी इंटरलॉकिंग टाइल्स सरकने लगी और चंद सेकेंड में ही टाइल्स से भरा ट्रक नाले में समा गया। इस दुर्घटना के चलते लाखों रुपये की टाइल टूट गई।
सुबह 7:00 बजे घटना हुई, जिसके बाद लोगों का हुजूम इस रोड पर बार-बार जम रहा था। उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार का कहना है कि ट्रोला दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ। इस संबंध में जांच करवाई जा रही है। साथ ही पुलिस जाप्ता मौके पर भेज दिया है सड़क पर खड़े लोगों को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात जाम की स्थिति नहीं बने।