{"_id":"64c503d9e922872df1080098","slug":"a-truck-full-of-tiles-fell-into-a-drain-on-kota-dcm-road-2023-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: डीसीएम रोड पर टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिरा, अचानक मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, बाल बाल बचा ड्राइवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: डीसीएम रोड पर टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिरा, अचानक मिट्टी धंसने से हुआ हादसा, बाल बाल बचा ड्राइवर
Sat, 29 Jul 2023 06:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 29 Jul 2023 06:13 PM IST
सार
कोटा के डीसीएम रोड पर सड़क किनारे टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिर गया। ट्रक ड्राइवर नीचे उतरकर फोन पर बात कर रहा था इसी दौरान सड़क की मिट्टी धंसने से ट्रक नाले में गिर गया।
विज्ञापन
नाले में गिरा ट्रक।
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
कोटा के डीसीएम रोड पर सड़क धंसने से टाइल्स से भरा ट्रक नाले में गिर गया। हालांकि गनीमत रही कि इससे चंद मिनट पहले ही ड्राइवर नीचे उतर गया था। भीलवाड़ा जिला निवासी ड्राइवर मोरु लाल का कहना है कि वह मोरबी गुजरात से टाइल्स भरकर कोटा लेकर आया था। डीसीएम रोड पर उसे एक फैक्ट्री के गोदाम में इसे खाली करना था। ट्रक को कहां खाली करना है वो मालिक से पूछ रहा था। इस दौरान उसने ट्रक को साइड में खड़ा कर दिया। तभी इंटरलॉकिंग टाइल्स सरकने लगी और चंद सेकेंड में ही टाइल्स से भरा ट्रक नाले में समा गया। इस दुर्घटना के चलते लाखों रुपये की टाइल टूट गई।
विज्ञापन
सुबह 7:00 बजे घटना हुई, जिसके बाद लोगों का हुजूम इस रोड पर बार-बार जम रहा था। उद्योग नगर थानाधिकारी मनोज सिंह सिकरवार का कहना है कि ट्रोला दुर्घटनाग्रस्त कैसे हुआ। इस संबंध में जांच करवाई जा रही है। साथ ही पुलिस जाप्ता मौके पर भेज दिया है सड़क पर खड़े लोगों को हटाया जा रहा है, ताकि यातायात जाम की स्थिति नहीं बने।
विज्ञापन