फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kishangarh Woman Traffic Police Officer Slaps Lawyer Parking Dispute

राजस्थान: पुलिस अधिकारी ने वकील को थप्पड़ मारा, खेद जताया तो खत्म हुआ विवाद

Sat, 10 Oct 2026 07:20 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगढ़ Published by: प्रतीक पांडेय Updated Sat, 10 Oct 2026 07:20 PM IST
सार

राजस्थान के किशनगढ़ में वकील को थप्पड़ मारने के मामले ने तूल पकड़ लिया था। पार्किंग को लेकर हुए विवाद के बाद यातायात क्षेत्राधिकारी और अधिवक्ता के बीच बहस हुई थी।

विज्ञापन
Kishangarh Woman Traffic Police Officer Slaps Lawyer Parking Dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महिला पुलिस अधिकारी द्वारा वकील को थप्पड़ मारने के चर्चित मामले में शनिवार को बार एसोसिएशन और पुलिस प्रशासन के बीच सहमति बन गई है। यातायात क्षेत्राधिकारी द्वारा घटना पर खेद जताने और भविष्य में पुनरावृत्ति न होने का आश्वासन देने के बाद वकीलों ने अपना विरोध वापस लेकर मामला समाप्त कर दिया।
विज्ञापन


पार्किंग को लेकर शुरू हुआ विवाद
यह पूरा मामला शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे का है, जब अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया सिटी रोड स्थित ओसवाली बाजार में अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी करके सब्जी खरीदने मंडी चले गए थे। इसी दौरान यातायात पुलिसकर्मी ने उन्हें फोन कर गाड़ी गलत जगह पार्क करने की बात कही। जब बाबूलाल मौके पर पहुंचे तो वहां मौजूद यातायात क्षेत्राधिकारी अंजू यादव से उनकी बहस हो गई। अधिवक्ता का आरोप है कि अपनी गलती स्वीकार करने और आश्वासन देने के बावजूद यातायात क्षेत्राधिकारी ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने गाड़ी की चाबी ले ली और वाहन को जब्त कर यातायात चौकी पहुंचा दिया।
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने पर भड़का आक्रोश
पीड़ित अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया ने घटनाक्रम की जानकारी तुरंत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिनेश कुमार जाट को दी। इसके बाद, बड़ी संख्या में अधिवक्ता यातायात चौकी पहुंचे और अपनी गाड़ी छुड़वाई। घटना के थोड़ी ही देर बाद यातायात क्षेत्राधिकारी द्वारा वकील को थप्पड़ मारने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो सामने आते ही वकीलों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित वकीलों ने मुख्य बाजार में उतरकर सड़क जाम कर दी और धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस अधिकारियों के साथ देर रात तक चली बातचीत के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ता के बाद समाप्त हुआ विवाद
शनिवार को क्षेत्राधिकारी नगर धर्मराज चौधरी के कार्यालय में पुलिस प्रशासन और बार एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के बीच बैठक हुई। इस वार्ता के दौरान यातायात क्षेत्राधिकारी अंजू यादव ने शुक्रवार को हुई घटना पर औपचारिक रूप से खेद प्रकट किया।


उन्होंने वकीलों को भरोसा दिलाया कि भविष्य में इस प्रकार की किसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं होगी। बार एसोसिएशन अध्यक्ष दिनेश कुमार जाट ने बताया कि पुलिस अधिकारी के खेद जताने और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बनी सहमति के आधार पर अधिवक्ताओं ने मामले को यहीं समाप्त करने का निर्णय लिया। दोनों पक्षों में सहमति बनने के बाद शहर में बना तनाव पूरी तरह खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed