फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kiran Rijiju flags off Fit India Walkathon 200 km in the desert

राजस्थानः रेगिस्तान में 200 किमी के ‘फिट इंडिया वाकाथन’ को रीजीजू ने दिखाई हरी झंडी

Sat, 31 Oct 2020 04:17 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जैसलमेर
पीटीआई, जैसलमेर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 31 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kiran Rijiju flags off Fit India Walkathon 200 km in the desert
Kiren Rijiju - फोटो : ANI

देश में फिट इंडिया को बढावा देने के लिए सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के रेगिस्तान में 200 किलोमीटर लंबे ‘वाकाथन’ को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।  

विज्ञापन


रीजीजू ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस वाकाथन में आईटीबीपी, अर्धसैनिक बल और प्रदेश पुलिस बल के 100 से अधिक जवान  इसमें हिस्सा ले रहे हैं । यह दो नवंबर को थार रेगिस्तान में पूरा होगा। आयोजन के प्रभावी अधिकारी ने बताया कि वाकाथन सखिरेवाला, भुट्टेवाला, कटोच होते हुए इसी जिले में इंदिरा गांधी नहर पार करने के बाद खत्म होगा।
विज्ञापन




रीजीजू ने आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देसवाल और अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ नाथूवाला गांव से इस वाकाथन को हरी झंडी दिखाई । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि हर भारतीय फिट हो और यही वजह है कि खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया आंदोलन शुरू किया । यह सरकारी अभियान नहीं बल्कि जन अभियान है ।


दिसंबर में हम देश भर में एक बड़ा ‘फिट इंडिया’ आयोजन करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाकाथन एकता का भी संदेश देगा चूंकि यह भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सम्मान स्वरूप ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed