{"_id":"5f9d3ed69e5ae57ed20e02f7","slug":"kiran-rijiju-flags-off-fit-india-walkathon-200-km-in-the-desert","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः रेगिस्तान में 200 किमी के ‘फिट इंडिया वाकाथन’ को रीजीजू ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः रेगिस्तान में 200 किमी के ‘फिट इंडिया वाकाथन’ को रीजीजू ने दिखाई हरी झंडी
Sat, 31 Oct 2020 04:17 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, जैसलमेर
पीटीआई, जैसलमेर
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sat, 31 Oct 2020 04:17 PM IST
विज्ञापन
Kiren Rijiju
- फोटो : ANI
देश में फिट इंडिया को बढावा देने के लिए सरकार विभिन्न तरह के कार्यक्रम आयोजित कर रही है। इसी क्रम में आज खेलमंत्री किरेन रीजीजू ने भारत और पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे राजस्थान के रेगिस्तान में 200 किलोमीटर लंबे ‘वाकाथन’ को शनिवार को हरी झंडी दिखाई।
विज्ञापन
रीजीजू ने इस कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस वाकाथन में आईटीबीपी, अर्धसैनिक बल और प्रदेश पुलिस बल के 100 से अधिक जवान इसमें हिस्सा ले रहे हैं । यह दो नवंबर को थार रेगिस्तान में पूरा होगा। आयोजन के प्रभावी अधिकारी ने बताया कि वाकाथन सखिरेवाला, भुट्टेवाला, कटोच होते हुए इसी जिले में इंदिरा गांधी नहर पार करने के बाद खत्म होगा।
विज्ञापन
Rajasthan: 200 km-walkathon organised by Indo-Tibetan Border Police from Nathuwala, Jaisalmer flagged off by Union Sports Minister Kiren Rijiju, today
विज्ञापन विज्ञापन
DG ITBP SS Deswal & more than 110 CAPF & police officials participating in the 3-day Fit India event along India-Pak borders pic.twitter.com/X7HU9n4cLy— ANI (@ANI) October 31, 2020
रीजीजू ने आईटीबीपी के महानिदेशक एस एस देसवाल और अभिनेता विद्युत जामवाल के साथ नाथूवाला गांव से इस वाकाथन को हरी झंडी दिखाई । उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री का सपना है कि हर भारतीय फिट हो और यही वजह है कि खेल मंत्रालय ने फिट इंडिया आंदोलन शुरू किया । यह सरकारी अभियान नहीं बल्कि जन अभियान है ।
दिसंबर में हम देश भर में एक बड़ा ‘फिट इंडिया’ आयोजन करने की सोच रहे हैं। उन्होंने कहा कि वाकाथन एकता का भी संदेश देगा चूंकि यह भारत के पहले गृहमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रति सम्मान स्वरूप ‘राष्ट्रीय एकता दिवस’ पर शुरू किया गया है।