{"_id":"632089e3149cd97cab704b9e","slug":"kidnapped-businessman-in-jaipur-demanded-45-lakhs-from-his-wife","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: व्यापारी को अगवा कर 45 लाख मांगे, गर्भवती पत्नी को कॉल कर कहा- पैसों का इंतजाम करो, नहीं तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: व्यापारी को अगवा कर 45 लाख मांगे, गर्भवती पत्नी को कॉल कर कहा- पैसों का इंतजाम करो, नहीं तो...
Tue, 13 Sep 2022 07:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 13 Sep 2022 07:17 PM IST
सार
अपहरण के बाद व्यापारी के साथ बुरी तरह मारपीट की गई है। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वह अभी बोल भी नहीं पा रहा है। हालत में सुधार होने पर पुलिस उससे घटना की जानकारी लेगी। इधर, पुलिस ने मामले में एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक व्यापारी को अगवा कर लिया गया। अपहरण के बाद बदमाशों ने उसकी गर्भवती पत्नी को फोन कर 45 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। बदमाश ने व्यापारी की पत्नी से कहा कि अगर, पति सही सलामत चाहिए तो जल्द से जल्द रुपयों का इंतजाम कर लो।
विज्ञापन
व्यापारी के अपहरण के बाद उसकी पत्नी के पास बदमाश फिरौती की मांग को लेकर लगातार फोन कर रहे थे और पति को जान से मारने की धमकी दे रहे थे। इसके बाद पीड़िता ने करणी विहार थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया। बता दें कि व्यापारी को 8 सितंबर को अगवा किया गया था, डर के कारण पत्नी ने 11 सितंबर यानी रविवार को केस दर्ज करवाया। आज मंगलवार को पुलिस ने झालावाड़ से अगवा व्यापारी को ढूंढ निकाला। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
जानिए क्या है मामला
आम्रपाली नगर गांधी पथ के रहने वाले विराट शर्मा (40) 8 सितंबर की शाम घर से स्कूटी लेकर निकले थे। 7:15 बजे तक वापस नहीं आने पर उसकी गर्भवती पत्नी शिखा श्रीवास्तव (38) ने फोन किया तो विराट ने बताया कि स्कूटी पंचर हो गई है, थोड़ी देर में आ रहा हूं। एक घंटे बाद शिखा ने दोबारा फोन किया तो कहा, मोबाइल की बैटरी डाउन है, अब बात नहीं हो पाएगी, कुछ देर में आता हूं।
विज्ञापन
इसके बाद से विराट का फोन बंद हो गया। पूरी रात विराट घर नहीं आया तो शिखा ने परिचितों और रिश्तेदारों को फोन कर उसके बारे में पूछा, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। 9 सितंबर को रात करीब आठ बजे शिखा को फिरौती के लिए फोन आया। बदमाश ने कहा, कहा- हमारे लड़कों ने तुम्हारे पति को उठा लिया है। यदि सही सलामत चाहते हो तो जल्द से जल्द 45 लाख रुपये का इंतजाम करो। यह बात किसी को मत बताना। बदमाश ने सबूत के तौर पर शिखा की बात विराट से कराई। इस दौरान उसने भी रुपयों का इंतजाम करने को कहा।
इसके बाद से शिखा के लगातार धमकी भरे फोन आते रहे। बदमाश की धमकी के डर से शिखा ने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी, लेकिन लगातार धमकी भरे फोन आने पर उसने एक पारिवारिक मित्र को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद रविवार देर रात करणी विहार थाने में विराट के अपहरण का केस दर्ज करवाया।
जोनपुर और झालाबाड़ में दबिश
करणी विहार थाना पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर व्यापारी की तलाश शुरू की। फिरौती के लिए आए फोन नंबर की लोकेशन निकलवाई गई तो वह उत्तर प्रदेश के जोनपुर जिले की निकली। पुलिस की एक टीम जोनपुर भेजी गई। वहीं, दूसरी लोकेशन राजस्थान के झालावाड़ जिले में मिली। एक टीम को झालावाड़ के लिए रवाना किया गया। जिसने एक खेत में खड़ी कार से व्यापारी को बरामद किया।
अपहरण के बाद व्यापारी के साथ बुरी तरह मारपीट की गई थी। घायल अवस्था में व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। विराट की हालत गंभीर है। वह अभी बोल भी नहीं पा रहा है। हालत में सुधार होने पर पुलिस उससे घटना की जानकारी लेगी। इधर, पुलिस ने मामले में एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है।