{"_id":"67baeb8f43a151e7ac05cf02","slug":"kekri-third-youth-succumbs-to-injuries-in-van-bike-collision-accident-occurred-on-kekri-ajmer-kota-highway-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri: वैन-बाइक भिड़ंत हादसे में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ा, केकड़ी-अजमेर-कोटा राजमार्ग पर हुआ था सड़क हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri: वैन-बाइक भिड़ंत हादसे में तीसरे युवक ने भी दम तोड़ा, केकड़ी-अजमेर-कोटा राजमार्ग पर हुआ था सड़क हादसा
Sun, 23 Feb 2025 03:04 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 23 Feb 2025 03:04 PM IST
सार
बीते रविवार केकड़ी-अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शोकलिया चौराहे के पास हुई सड़क दुर्घटना में घायल तीन युवकों में से आज तीसरे युवक ने भी अस्पताल में दम तोड़ दिया। अन्य दो युवकों की पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी-अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शोकलिया चौराहे के पास पिछले रविवार को हुए सड़क हादसे में घायल तीसरे युवक की भी मौत हो गई है। हादसे में घायल हुए हरिराम प्रजापत ने रविवार रात को जवाहरलाल नेहरू हॉस्पिटल अजमेर में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। इससे पहले इसी हादसे में हिंगतडा गांव के राजू बैरवा और रोडू बैरवा की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
सराना थाना प्रभारी भंवरलाल ने बताया कि हरिराम प्रजापत का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। तीनों मृतक एक ही गांव के रहने वाले ट्रेलर चालक थे। एक ही गांव के तीन युवकों की मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रेलर चालक राजू बैरवा जो शनिवार को अपने ट्रेलर को खड़ा कर गांव में मिलने आया था। रविवार को वह अपने दोस्त रोडू और हरिराम को बाइक से नसीराबाद छोड़ने जा रहा था। इसी दौरान शोकलिया गांव के पास यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
सराना थानाधिकारी भंवरलाल के अनुसार उन्हें सूचना मिली थी कि अजमेर-कोटा राजमार्ग पर शोकलिया गांव के पास रविवार को अजमेर की ओर से आ रही वैन ने नसीराबाद की तरफ जा रही एक बाइक को टक्कर मार दी है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर वे मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचे। उसके बाद घायलों को 108 एम्बुलेंस की सहायता से नसीराबाद अस्पताल भिजवा गया था। पुलिस वैन को जब्त कर चालक की तलाश कर रही है।
इसी बीच नसीराबाद अस्पताल में इलाज के दौरान राजू (24) पुत्र प्रहलाद बैरवा ने दम तोड़ दिया, वहीं गंभीर रूप से घायल रोडू (35) पुत्र राधाकिशन बैरवा और हरिराम (25) पुत्र रामदेव को प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर के जेएलएन अस्पताल रैफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान रोडू बैरवा की भी मौत हो गई थी। हादसे में घायल तीसरा युवक हरिराम भी आज जीवन की जंग हार गया।