{"_id":"67b9e1a14bcc5cee600e990b","slug":"kekri-news-women-should-move-forward-by-changing-old-thinking-rajivika-is-giving-training-on-gender-equality-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kekri News: पुराने जमाने की सोच बदलकर आगे बढ़े महिलाएं, लैंगिक समानता को लेकर राजीविका दे रहा प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kekri News: पुराने जमाने की सोच बदलकर आगे बढ़े महिलाएं, लैंगिक समानता को लेकर राजीविका दे रहा प्रशिक्षण
Sat, 22 Feb 2025 08:09 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 22 Feb 2025 08:09 PM IST
सार
देश की तरक्की में महिलाओं की भूमिका को इंगित करते हुए उनके लिए समान अवसर उपलब्ध कराने की सरकार की योजनाओं के तहत केकड़ी में राजीविका संस्थान द्वारा महिलाओं को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अंतर्गत उन्हें जागरुक व आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मार्गदर्शन देने का कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
प्रशिक्षण में मौजूद महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केकड़ी में गरीब महिलाओं को स्वावलंबी बनाने के लिए उन्हें स्थाई आजीविका प्रदान कराने के उद्देश्य से राज्य सरकार के राजस्थान ग्रामीण आजीविका विकास परिषद द्वारा संचालित राजीविका संस्थान में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने व उन्हें महिला अधिकारों के प्रति जागरुक करने का कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही लैंगिक समानता के लिए भी महिलाओं को विशेष प्रशिक्षण देकर इस बारे में जागरुक बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
इस क्रम में केकड़ी में संस्थान की ओर से शिविर लगाकर राजीविका से जुड़ी क्षेत्र की महिलाओं को दिल्ली से आई नेशनल रिसोर्स पर्सन देवी एवं जयपुर से स्टेट रिसोर्स पर्सन अंजू शर्मा द्वारा लैंगिक समानता विषय पर चार दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर इस बारे में ट्रेनिंग दी जा रही है। शिविर में महिलाओं को जहां लैंगिक समानता के बारे में बताया जा रहा है। वहीं, उन्हें ये भी समझाया जा रहा है कि लैंगिक समानता किस प्रकार से समाज एवं सभी के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।
विज्ञापन
इस ट्रेनिंग के बाद केकड़ी में महिला एवं बाल अधिकारिता विभाग से संबद्ध जेंडर रिसोर्स सेंटर स्थापित किया जाएगा, जिसे लैंगिक मतभेद से जुड़े मामलों में महिलाओं की सुनवाई एवं प्रशिक्षण दिया जा सकेगा। इसके साथ ही बच्चियों को भी गुड टच एवं बैड टच के बारे में समझाकर उन्हें इस बारे में जागरुक किया जा सकेगा।
विज्ञापन
ट्रेनिंग में शामिल राजीविका से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि इस ट्रेनिंग के माध्यम से उन्हें पुराने जमाने की सोच को बदलकर बेटे और बेटियों को समान रूप से समझते हुए दोनों को आगे बढ़ने के लिए समान अवसर प्रदान किए जाने के लिए तैयार किया जा रहा है। इसके तहत उन्हें सरकार की विविध कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी जा रही है।