फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Transport Department tightened the screws, suspended registration of overloaded and unfit vehicles

Kekri News: परिवहन विभाग ने कसा 'शिकंजा', ओवरलोड और बिना फिटनेस दौड़ रहे वाहनों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किए

Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 09 Nov 2024 11:10 PM IST
सार

जिले का परिवहन विभाग इन दिनों पूरे एक्शन में है। विभाग ने ऐसे वाहनों पर शिकंजा कस दिया है, जो या तो निर्धारित क्षमता से अधिक भार का परिवहन कर रहे हैं या फिर बिना फिटनेस के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। अब तक ऐसे कुल 373 वाहनों के रजिस्ट्रेशन सस्पेंड किये गए हैं, इनमें 119 वाहन ओवरलोड व 254 वाहन बिना फिटनेस के मामलों के हैं।

विज्ञापन
Kekri News: Transport Department tightened the screws, suspended registration of overloaded and unfit vehicles
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी के जिला परिवहन विभाग ने पिछले दो दिनों से लगातार कार्रवाई कर ऐसे वाहनों की धरपकड़ की है, जो ओवरलोड या बिना फिटनेस के सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते पाए गए हैं। लंबे समय से क्षेत्र में ऐसे वाहनों की शिकायतें मिल रही थीं। विभाग ने इन दो दिनों में अभियान चलाकर 48 ओवरलोड व 219 बिना फिटनेस वाहनों का पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किया है। इससे पूर्व इसी तरह की कार्रवाई में 71 ओवरलोड व 35 बिना फिटनेस वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र निलंबित किए जा चुके हैं। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

विज्ञापन


जिला परिवहन अधिकारी दयाशंकर गुप्ता ने बताया कि जिन वाहनों के पंजीयन प्रमाण पत्र सस्पेंड किए गए हैं, वे अब उपयोग में नहीं लिए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे वाहनों की सूची कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा करने के साथ साथ वाहन स्वामी को भी प्रेषित कर दी गई है। बताया गया है कि परिवहन विभाग के नियमों के अनुसार थ्री एक्सेल ट्रेलर में 55 टन और टू एक्सेल ट्रेलर में 45 टन तक भार का लदान किया जा सकता है। मगर ट्रेलर चालक नियमों को धता बताकर 80 टन तक का माल ढो रहे हैं, इससे सरकारी राजस्व का भी नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे हमेशा हादसे होने का खतरा बना रहता है और लोगों की जान जोखिम में रहती है। ओवरलोड को लेकर ट्रेलर चालकों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे पत्थर के ऊपर पत्थर लेकर बिना किसी सुरक्षा इंतजाम के परिवहन करते हैं। इस तरह के सैकड़ों ट्रेलर ओवरलोड होकर आबादी क्षेत्रों से होकर गुजरते हैं, जिनके चलते हादसे का भय बना रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवहन विभाग का कहना है कि इलाके में ऐसे वाहन भी सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जो भौतिक रूप से चलने लायक नहीं हैं। बिना फिटनेस जांच के ही इनका संचालन किया जा रहा है, जो कभी भी दुर्घटनाओं का सबब बन सकता है। विभाग द्वारा ऐसे वाहनों की भी धरपकड़ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed