फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Sadara youth dies in Jaipur gas tanker blast accident, happiness snatched away before marriage

Kekri News: एलपीजी गैस टैंकर हादसे में सदारा के युवक की मौत, शादी से पहले छिन गई खुशियां, गांव में मातम छाया

Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 21 Dec 2024 10:53 PM IST
सार

जयपुर के टैंकर ब्लास्ट हादसे ने कई जानों को लील लिया, जिनमें से एक केकड़ी के सदारा गांव का एक युवक भी था, जो कि अपने दोस्तों के साथ किसी काम से जयपुर जा रहा था।

विज्ञापन
Kekri News: Sadara youth dies in Jaipur gas tanker blast accident, happiness snatched away before marriage
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के सदारा गांव के 32 वर्षीय गोविंद नारायण राजावत की जयपुर के भांकरोटा क्षेत्र में हुए एलपीजी गैस टैंकर ब्लास्ट में झुलसकर मौत हो गई। आने वाली 2 फरवरी को युवक की शादी होने वाली थी। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार जयपुर के भांकरोटा में हुए टैंकर में विस्फोट में गंभीर रूप से झुलसा गोविंद अपने दोस्तों विष्णु और इरफान के साथ जयपुर जा रहा था। गैस टैंकर दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद लगे जाम से बचने के लिए तीनों दोस्त कार से उतरकर सुरक्षित स्थान की ओर चले गए लेकिन थोड़ी देर बाद गोविंद कार लेने वापस लौटा तभी धमाके के साथ आग की लपटों ने कार को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


इसके बाद गोविंद कार में फंसकर गंभीर रूप से झुलस गया। किसी तरह वह झुलसी अवस्था में बाहर निकला। इसके बाद उसे तत्काल सवाई मानसिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान गोविंद ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे से गम में डूबे परिजनों ने बताया कि गोविंद की शादी 2 फरवरी को होने वाली थी और वह शादी की खरीदारी के लिए जयपुर जा रहा था। जयपुर पुलिस ने शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद गोविंद का शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed