फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: One person injured in the fight between stray cows, they entered the shop and created havoc

Kekri News: आवारा गौवंशों की लड़ाई में एक व्यक्ति घायल, सड़क से लड़ते-लड़ते दुकान में घुसकर मचाई तबाही

Sun, 20 Oct 2024 03:05 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 03:05 PM IST
सार

शहर के मुख्य बाजार में आवारा गौवंश लड़ते-लड़ते एक दुकान में घुस गए, जिससे दुकान का सारा फर्नीचर क्षतिग्रस्त हो गया और वहां रखा सामान अस्त-व्यस्त हो गया। गौवंशों की इस लड़ाई में एक व्यक्ति के घायल होने की भी खबर है।

विज्ञापन
Kekri News: One person injured in the fight between stray cows, they entered the shop and created havoc
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में शनिवार को दो आवारा गौवंशों ने सदर बाजार में कोहराम मचा दिया। वे आपस में लड़ते-लड़ते अचानक एक दुकान में जा घुसे, जिससे न केवल दुकान के सारे सामान व कांच के काउंटर आदि तहस-नहस हो गए, बल्कि उनकी चपेट में आकर वहां खड़ा एक युवक भी बुरी तरह जख्मी हो गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शनिवार शाम सदर बाजार गणेश प्याऊ के पास विचरण कर रहे एक गाय और सांड आपस में भिड़ गए। दोनों पशु लड़ाई करते-करते अचानक नजदीक स्थित पवन कुमार सोनी की दुकान में रखे कांच के काउंटर पर गिर गए। अचानक हुए घटनाक्रम में दुकान के काउंटर के पास खड़ा केकड़ी निवासी सत्यप्रकाश सोनी सांड की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। सत्यप्रकाश सोनी के शरीर मे कांच के टुकड़े फंस गए। लोगों ने जैसे-तैसे दोनों पशुओं को दूर खदेड़ा। 
विज्ञापन


घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई और घायल को लहूलुहान हालात में तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में घायल सत्यप्रकाश सोनी के चेहरे, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। इस घटना में पवन सोनी की दुकान का काउंटर पूरी तरह से चकनाचूर हो गया और सड़क पर कांच ही कांच हो गए। काउंटर में रखे चांदी का सामान भी सड़क पर फैल गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed