फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: Hundreds of volunteers marched step by step in the grand procession of RSS

Kekri News: RSS के भव्य पथ संचलन में लोगों ने बरसाए फूल, सैकड़ों स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाकर किया मार्च

Sun, 12 Jan 2025 09:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 12 Jan 2025 09:44 PM IST
सार

रविवार को केकड़ी में स्वामी विवेकानंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) ने एक भव्य पथ संचलन आयोजित किया। यह पथ संचलन पटेल मैदान से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए वापस पटेल मैदान पर संपन्न हुआ।
 

विज्ञापन
Kekri News: Hundreds of volunteers marched step by step in the grand procession of RSS
RSS का भव्य पथ संचलन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभक्ति, अनुशासन और संगठन की शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए घोष की मधुर धुनों के साथ केकड़ी में रविवार को RSS के सैंकड़ों स्वयंसेवकों ने भव्य पथ संचलन निकाला, जिसमें शहर के प्रमुख मार्गों पर निश्चित गति व पूर्व घोषित निर्धारित समयावधि के साथ स्वयंसेवकों की कदमताल देखते ही बनी।

विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की जयंती के उपलक्ष में केकड़ी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन रविवार को दोपहर पटेल मैदान से निकाला गया। यह पथ संचलन पटेल मैदान से तेलियान मंदिर, जूनियां गेट, घंटाघर, पुराना हॉस्पिटल, अजमेरी गेट, खिड़की गेट, चारभुजा मंदिर, सूरजपोल गेट, भैरू गेट, सरसड़ी गेट, बस स्टैंड और पुलिस थाने के सामने से होता हुआ वापस पटेल मैदान पर संपन्न हुआ। निर्धारित स्थानों से पथ संचलन गुजरने के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने पथ संचलन के मार्ग पर जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वयंसेवकों का भव्य स्वागत किया। पथ संचलन में हर आयु वर्ग के स्वयंसेवक पूर्ण गणवेश में शामिल हुए। मार्च के दौरान स्वयंसेवक कतारबद्ध होकर चल रहे थे और उनके आगे घोषवादन दल चल रहा था। पथ संचलन के मार्ग से जुड़े चौराहों व नुक्कड़ों पर उत्साह से भरे शहरवासी उमड़ पड़े। हर जगह देशभक्ति के नारों और जयघोष की गूंज सुनाई दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


यह आयोजन न केवल संघ के स्वयंसेवकों के लिए, वरन पूरे शहर के लिए प्रेरणादायी बन गया। शहर के नागरिकों ने पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवकों के अनुशासन और एकजुटता का अद्भुत प्रदर्शन देखा। पथ संचलन में सबसे आगे देश भक्ति की धुन बजाते बैंड चल रहा था। पीछे पीछे अलग अलग खंडों में पंक्तिबद्ध स्वयंसेवक चल रहे थे। पथ संचलन ने पूरे कस्बे को देश भक्ति से सरोबार करते हुए एक जुटता का संदेश दिया। 

पथ संचलन में केकड़ी खंड के स्वयंसेवकों ने भाग लिया। केकड़ी खंड में तीन उपखंडों के 10 मंडल शामिल है। इस पथ संचलन में केकड़ी और सरवाड़ के घोष सम्मिलित हुए। पथ संचलन के पश्चात पटेल मैदान पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रार्थना की गई। सन 2018 के बाद छह साल में केकड़ी में यह पहला पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन के मद्देनजर पुलिस का माकूल इंतजाम रहा। पुलिस द्वारा ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतरीन तरीके से नियंत्रित किया गया। पुलिस जाप्ते की कमान सिटी थाना अधिकारी कुसुमलता मीणा ने खुद संभाली हुई थी।




पथ संचलन के प्रारंभ में पटेल मैदान में बौद्धिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें RSS चित्तौड़ प्रांत के गौ सेवा प्रमुख देवाराम ने मुख्य वक्ता के रूप में संबोधित किया। इस दौरान केकड़ी खण्ड संघ चालक सुभाष भाल भी मंचासीन थे। गौ सेवा प्रमुख देवाराम ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगठन की महत्ता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि संघ का मुख्य उद्देश्य जातिगत भेदभाव को समाप्त कर राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना और भारत को विश्वगुरु बनाने की दिशा में काम करना है। 

उन्होंने इस अवसर पर राष्ट्र प्रेम और समर्पण पर विचार व्यक्त करते हुए हिंदू एकता पर बल दिया। साथ ही गौ माता की रक्षा और सेवा के संकल्प को भी दोहराया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अपने आप में एक विशाल वट वृक्ष है। जिसकी विभिन्न शाखाएं हैं, जिनमें स्वयंसेवक राष्ट्र प्रेम और समर्पण को लेकर निरंतर कार्य कर रहे हैं। सम्पूर्ण देश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवकों से अपेक्षाएं, आशाएं और उम्मीदें रखता है। इसी दिशा में निरंतर राष्ट्र की सेवा को समर्पित रहने की शिक्षा यहां पर दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed