फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekri News: An explosion occurred in a gas welding shop while cutting empty chemical drums, 4 people got burnt

Kekri News: केमिकल का खाली ड्रम काटते समय गैस वेल्डिंग की दुकान में हुआ धमाका, चार लोग झुलसे, दो की हालत गंभीर

Tue, 05 Nov 2024 05:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 05 Nov 2024 05:15 PM IST
सार

गैस वेल्डिंग की दुकान में केमिकल का खाली ड्रम काटते समय अचानक से ब्लास्ट हो गया, जिससे चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो की गंभीर हालत के चलते उन्हें अजमेर रैफर किया गया है।

विज्ञापन
Kekri News: An explosion occurred in a gas welding shop while cutting empty chemical drums, 4 people got burnt
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में कोटा रोड पर एक गैस वेल्डिंग की दुकान पर उस समय हादसा हो गया, जब वहां गैस वेल्डिंग से केमिकल के खाली ड्रम को काटा जा रहा था। इस दौरान वहां अचानक ब्लास्ट हो गया और आग लग गई, जिससे दुकानदार समेत चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इनमें से दो लोगों की हालत ज्यादा बिगड़ने से उन्हें अजमेर रैफर किया गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार आज दोपहर को केकड़ी में लक्ष्मी पैलेस होटल के सामने स्थित न्यू राजस्थान वेल्डिंग वर्कशॉप पर यह हादसा हुआ। यहां काम करने वाला मिस्त्री आदिल अंसारी एक केमिकल के खाली ड्रम को गैस वेल्डिंग से काटने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान अचानक ड्रम में ब्लास्ट हो गया, जिसके बाद वहां रखे सामान में आग लग गई और वहां मौजूद लोग आग से घिर गए।
विज्ञापन


इस हादसे की चपेट में आकर दुकानदार आदिल अंसारी, रोडू कुमावत, महावीर कुमावत व बछराज कुमावत बुरी तरह झुलस गए। बताया जा रहा है कि जिस ड्रम को काटा जा रहा था, वह कोई केमिकल का खाली ड्रम था। जब गैस वेल्डिंग की रॉड से ड्रम को काटने की कोशिश की गई तो ड्रम में गैस भर गई और वह तेजी से करीब 15 फिट उछलने के बाद जमीन पर आकर धमाके के साथ फट गया। ब्लास्ट होने के बाद जलते हुए टुकड़े इधर-उधर उछलने से बचे हुए केमिकल में भी आग लग गई और वहां रखे सामान में भी आग फैल गई, जिससे वहां खड़े लोग आग से झुलस गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एकाएक हुई इस घटना से अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची, जिसकी मदद से घायलों को राजकीय जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने तुरंत घायलों का उपचार शुरू कर दिया। घायलों में दो जने आदिल पुत्र मुजीब अंसारी व उम्मेदपुरा के रोडू कुमावत को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने से अजमेर रैफर कर दिया गया। बाकी दो जनों का यहां अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सूचना पाकर केकड़ी सिटी थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed