फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Kekari News: Rape accused arrested from Ahmedabad, the criminal was on the run due to fear of trial

Kekari News : विवाहिता से दुष्कर्म का आरोपी अहमदाबाद से गिरफ्तार, मुकदमे के डर से फरारी काट रहा था बदमाश

Mon, 16 Sep 2024 10:18 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 16 Sep 2024 10:18 AM IST
सार

अहमदाबाद में फरारी काट रहे दुष्कर्म के आरोपी को केकड़ी पुलिस ने धरदबोचा। बिजली विभाग के गार्ड आरोपी ने पीहर जा रही विवाहिता को रास्ते में रोककर दुष्कर्म किया था।

विज्ञापन
Kekari News: Rape accused arrested from Ahmedabad, the criminal was on the run due to fear of trial
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केकड़ी सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता से दुष्कर्म के मामले में पिछले एक माह से फरार चल रहे आरोपी को अहमदाबाद में गिरफ्तार किया है। आरोपी बिजली विभाग में गार्ड का काम करता है।

विज्ञापन


थानाधिकारी धोलाराम ने बताया कि गत 6 अगस्त को विवाहिता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि वह अजमेर रोड स्थित राजकीय अस्पताल के समीप रात एक बजे के करीब रोडवेज बस से उतरकर पैदल अपने पीहर जा रही थी। इसी दौरान विद्युत विभाग के 132 केवी जीएसएस स्टेशन पर गार्ड की नौकरी करने वाले राजेश कुमार ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी के डर से आरोपी फरार हो गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार बंसल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रामचन्द्र सिंह व पुलिस उपअधीक्षक हर्षित शर्मा के सुपरविजन में विशेष टीम का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और आरोपी को अहमदाबाद से गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed