{"_id":"6682d6bcbfcefac63b060124","slug":"rajasthan-road-accident-car-and-truck-collide-nine-people-die-seven-people-residents-of-sheopur-in-mp-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan Road Accident: कार और ट्रक में टक्कर, नौ लोगों की मौत, सात लोग मध्यप्रदेश में श्योपुर के रहने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan Road Accident: कार और ट्रक में टक्कर, नौ लोगों की मौत, सात लोग मध्यप्रदेश में श्योपुर के रहने वाले
Mon, 01 Jul 2024 10:52 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 01 Jul 2024 10:52 PM IST
सार
Rajasthan Road Accident: राजस्थान के करौली जिले में सड़क हादसे में नौ लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में सात लोग मध्यप्रदेश में श्योपुर जिले के थे। जो कैला देवी के दर्शन करने गए थे।
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त वाहन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिले में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में तीन बच्चों और छह महिलाओं समेत नौ लोगों की मौत हो गई। वहीं, चार लोग घायल हैं। हादसा सोमवार (एक जुलाई) शाम करीब पांच बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ।
विज्ञापन
एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया, करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई।
विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। बोलेरो में सवार लोग कैला देवी के दर्शन करने जा रहे थे। मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को करौली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने नौ लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चार घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से गंभीर घायल तीन को जयपुर के एसएमएस अस्पताल रेफर किया गया। एक बच्ची का अस्पताल में उपचार जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मृतकों में से सात लोग मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों में भी दो लोग श्योपुर के हैं। हादसे की सूचना मिलते ही कलेक्टर नीलाभ सक्सेना दुर्घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने राहत और बचाव कार्यों की जानकारी ली। वहीं, एडीएम राजवीर चौधरी, जिला प्रमुख प्रतिनिधि रक्षिलाल बैरवा, पूर्व जिला प्रमुख अभय मीना हॉस्पिटल में घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। आपको बता दें कि इस हादसे में जिनकी मौत हुई है और जिनका उपचार चल रहा है, उनको राहत के लिए पूर्व मंत्री रमेश चंद मीना ने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।