{"_id":"65d32f17ce660fa3db0cf12f","slug":"rajasthan-news-car-of-friends-returning-from-wedding-overturned-in-the-valley-major-accident-averted-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दोस्तों की कार घाटी में पलटी, बड़ा हादसा होने से टला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे दोस्तों की कार घाटी में पलटी, बड़ा हादसा होने से टला
Mon, 19 Feb 2024 04:06 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 19 Feb 2024 04:06 PM IST
सार
Karoli: जिले के मंडरायल से एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे परिवार की एसयूवी करौली-मंडरायल मार्ग पर अनियंत्रित होकर पलट गई। कार सवार हिंडौन लौट रहे थे।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली-मंडरायल मार्ग पर घाटी में कल देर रात एक एसयूवी अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में गाड़ी में सवार 3 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। कार सवार मंडरायल से एक शादी समारोह में शामिल होकर वापस हिंडौन लौट रहे थे।
विज्ञापन
करौली हॉस्पिटल पुलिस चौकी के कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंडौन निवासी शुभम, दिलशाद और दीपक रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। रात करीब 10 बजे मंडरायल से वापस हिंडौन सिटी लौटते समय मंडरायल घाटी में उनकी कार अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में कार सवार तीनों लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
कार पलटने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को कार से बाहर निकाला। घायल शुभम, दिलशाद और दीपक निवासी हिंडौन को उपचार के लिए करौली अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन