{"_id":"66657e568b8d4c140400629a","slug":"karauli-ptet-exam-2024-at-30-examination-centers-in-the-district-more-than-10-thousand-candidates-appeared-2024-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli : जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर पीटीईटी परीक्षा 2024, 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पर्चा दिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli : जिले के 30 परीक्षा केंद्रों पर पीटीईटी परीक्षा 2024, 10 हजार से ज्यादा परीक्षार्थियों ने पर्चा दिया
Sun, 09 Jun 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 09 Jun 2024 03:35 PM IST
सार
आज जिले के तीस परीक्षा केंद्रों पर पीटीईटी परीक्षा 2024 आयोजित की गई। इसमें दो वर्षीय बीएड कार्यक्रम के लिए 20 और चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 10 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार को करौली और हिंडौन सिटी के 30 परीक्षा केंद्रों पर प्री टीचर एजुकेशन टेस्ट (पीटीईटी) परीक्षा 2024 आयोजित की गई। परीक्षा में 10 हजार 427 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। परीक्षा के लिए सुबह से ही परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे अभ्यर्थियों को कड़ी जांच के बाद ही परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया गया। निर्धारित समय के बाद पहुंचे अभ्यर्थियों को केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया।
विज्ञापन
परीक्षा के जिला समन्वयक व राजकीय महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. विश्रामलाल बैरवा ने बताया कि पीटीईटी परीक्षा के लिए जिले में कुल 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्षीय बीएड के लिए 20 परीक्षा केन्द्र तथा चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए 10 परीक्षा केन्द्र निर्धारित किए गए हैं। दो वर्षीय बीएड के लिए जिले में कुल 6363 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे, जबकि चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स के लिए कुल 4064 अभ्यर्थी आवंटित हैं। जिला समन्वयक ने बताया कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी को एडमिट कार्ड के साथ अपना मूल फोटोयुक्त पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य था।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न कराने के लिए पुलिस माकूल व्यवस्था की गई। जिला समन्वयक ने बताया कि परीक्षा में नकल और गड़बड़ी रोकने के लिए केंद्रों पर प्रत्येक कक्ष में दो-दो वीक्षक लगाए गए हैं और कड़ी चौकसी के बीच परीक्षा कराई जा रही है।
विज्ञापन