फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Karauli News ›   Karauli News: Was hiding for 18 years, now caught by police, was absconding in gang rape case

Karauli News: 18 साल से छिपता फिर रहा था अब पुलिस की गिरफ्त में आया, सामूहिक दुष्कर्म के मामले में था फरार

Wed, 24 Apr 2024 03:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 24 Apr 2024 03:35 PM IST
सार

अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फरार इनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

विज्ञापन
Karauli News: Was hiding for 18 years, now caught by police, was absconding in gang rape case
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

करौली कोतवाली पुलिस ने अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सालों से फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन


करौली थानाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि आरोपी मुकेश मीना पुत्र किशनलाल मीना निवासी अंतापाडा थाना लक्ष्मणगढ़, अलवर को फैलीपुरा से देदरोली जाने वाले रास्ते से दस्तयाब कर जांच के बाद गिरफ्तार किया गया है। आरोपी थाना कोतवाली करौली का इनामी बदमाश है और उस पर पुलिस अधीक्षक करौली द्वारा 25000 रुपये का इनाम घोषित है। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 8 जुलाई 2024 को थाना क्षेत्र की एक युवती ने थाना कोतवाली करौली में आरोपी द्वारा अपहरण कर सामूहिक बलात्कार का मुकदमा दर्ज कराया गया था। मामले में आरोपी मुकेश मीना बीते 18 साल से फरार चल रहा था। थाना कोतवाली पुलिस टीम को अब जाकर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed