{"_id":"6628ddff6d36df4c53042497","slug":"karauli-news-under-the-crackdown-operation-wanted-accused-of-gang-rape-arrested-mahila-thana-police-action-2024-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: धरपकड़ अभियान के तहत सामूहिक दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: धरपकड़ अभियान के तहत सामूहिक दुष्कर्म का वांछित आरोपी गिरफ्तार, महिला थाना पुलिस की कार्रवाई
Wed, 24 Apr 2024 03:55 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 24 Apr 2024 03:55 PM IST
सार
जिले की महिला थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा अपराधियों की धरपकड़ के अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
महिला थाना पुलिस ने सामूहिक बलात्कार के मामले में फरार आरोपी का गिरफ्तार किया है। आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था। महिला थाना पुलिस अब आरोपी से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन
करौली महिला थाना प्रभारी मंजू फौजदार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शंकरलाल मीणा व डीएसपी अनुज शुभम के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराधियों के धरपकड़ अभियान के तहत महिला थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस टीम ने आरोपी नमो नारायण मीणा उर्फ नमो, निवासी मोठियापुरा थाना सदर हिंडौन को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी मंजू फौजदार ने बताया कि मासलपुर थाना क्षेत्र निवासी एक महिला ने 29 फरवरी को स्वयं के साथ सामूहिक बलात्कार की एफआईआर दर्ज कराई थी । मामला दर्ज कर महिला थाना पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई। आरोपी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था । महिला थाना पुलिस ने आरोपी नमो नारायण मीणा उर्फ नमो मीणा पुत्र प्रीतम मीणा निवासी मोठियापुरा को हिरासत में ले लिया। अब पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन