{"_id":"668a2f3cce7dee60650dcb80","slug":"karauli-news-traffic-blocked-due-to-continuous-rains-roads-closed-due-to-3-to-4-feet-water-in-rural-areas-2024-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: लगातार हो रही बरसात से आवागमन अवरुद्ध, ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 4 फीट पानी भरने से रास्ते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: लगातार हो रही बरसात से आवागमन अवरुद्ध, ग्रामीण क्षेत्रों में 3 से 4 फीट पानी भरने से रास्ते बंद
Sun, 07 Jul 2024 11:31 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 07 Jul 2024 11:31 AM IST
सार
पिछले 5 दिनों से सक्रिय मानसून के चलते जिले में लगातार हो रही बारिश से जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में भी जल भराव हो गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें डूब जाने से आवागमन अवरुद्ध हो गया है। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन से व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले में सक्रिय मानसून के चलते लगातार हो रही बारिश के चलते जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी जलभराव की शिकायतें मिल रही हैं। रविवार तड़के हुई तेज बारिश से लांगरा क्षेत्र के बुगडार सहित अन्य गांवों में सड़क मार्ग समेत कई जगहों पर जल भराव हो गया, जिसके चलते ग्रामीणों को आवागमन के साथ ही कई अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
बुगडार गांव निवासी जयप्रकाश मीणा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के कारण कई स्थानों पर रास्ते अवरुद्ध होने से आवागमन बाधित हो रहा। लांगरा क्षेत्र के बुगडार गांव से वामनपुरा, कहार पुरा, डंगरिया, डगर वाले हनुमान मंदिर तक आवागमन में मुश्किलों का समाना करना पड़ रहा है। पंचायत प्रशासन द्वारा कहीं-कहीं छोटी पुलिया बनाई गई है लेकिन तेज बारिश में पुलिया के ऊपर 3 से 4 फीट बारिश का पानी भरने से रास्ता बंद हो जाता है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि यह समस्या कई वर्षों से बनी हुई, डंगरिया वाले हनुमान मंदिर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने पहुंचते हैं, जिससे उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सड़कें भी जगह-जगह क्षतिग्रस्त हैं। ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों से समस्या समाधान की मांग की है।
विज्ञापन