{"_id":"6607eb6d76e40b333b001714","slug":"karauli-news-tractor-trolley-filled-with-stones-went-out-of-control-and-overturned-driver-died-on-the-spot-2024-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: पत्थरों से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलटी, चालक की मौके पर हुई मौत
Sat, 30 Mar 2024 04:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2024 04:07 PM IST
सार
मंडरायल रोड स्थित एक खदान से पत्थर लेकर लौट रही ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस दुर्घटना से ट्रैक्टर ट्रॉली चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली-मंडरायल रोड स्थित नाहर कठहरा के पास पत्थर से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। ट्रॉली पलटने से ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
करौली शहर चौकी कांस्टेबल रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि ट्रॉली चालक हेमराज माली मंडरायल रोड स्थित एक खदान से ट्रैक्टर ट्रॉली में पत्थर भरने गया था। वापस लौटते समय ट्रैक्टर ट्रॉली घाटी में अनियंत्रित हो गई और खदान के पास ही पलट गई।
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने घायल को करौली हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन