फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Tikaram Julie complained to the Election Commission against Satish Poonia

Alwar News: सतीश पूनिया के बयान पर बिफरे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, चुनाव आयोग से सख्त कार्रवाई की मांग

Sun, 10 Nov 2024 07:28 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 10 Nov 2024 07:28 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा नेता सतीश पूनिया द्वारा चुनावी सभाओं में 'बंटेंगे तो कटेंगे' नारे के उपयोग पर कड़ा विरोध जताया है। जूली ने इसे घृणा और भय का वातावरण पैदा करने वाला बयान बताते हुए चुनाव आयोग से मामले का संज्ञान लेकर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
Alwar News: Tikaram Julie complained to the Election Commission against Satish Poonia
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया के 'बंटेंगे तो कटेंगे' के घृणास्पद नारे का चुनावी सभाओं में प्रयोग करने पर कड़ी आपत्ति व्यक्त की। उन्होंने चुनाव आयोग से शिकायत कतरे हुए मांग की है कि प्रदेश में घृणा और भय उत्पन्न करने के कथन पर चुनाव आयोग संज्ञान ले। भाजपा और सतीश पूनिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। जूली ने भाजपा नेताओं को चेताया है कि वे समाज में जहर घोलने का काम न करें।

विज्ञापन

 
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा की चुनावी सभा में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने 'बटेंगे तो कटेंगे' शब्द का इस्तेमाल कर चुनाव में घृणा, भय और अराजकता उत्पन्न करने की कोशिश की है। जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेश में विधानसभा के सातों उप चुनाव हारने जा रही है। इससे भाजपा विचलित हो गई है और भाजपा नेता प्रदेश में घृणा और भय उत्पन्न करने पर उतर आए हैं। मतदाताओं को भयभीत और गुमराह करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि जनता के बीच घृणा और भय फैलाने वाले ऐसे आपत्तिजनक कथन के इस्तेमाल पर चुनाव आयोग को स्वत: संज्ञान लेना चाहिए था। टोंक जिला प्रशासन को ऐसे भड़काऊ भाषण पर सतीश पूनिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना चाहिए था। प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जूली ने कहा कि लोकतंत्र में चुनाव विचारधारा के आधार पर और विकास के मुद्दे पर लड़े जाते हैं। भाजपा सिर्फ़ घृणा और भय उत्पन्न कर, समाज को बांटने की राजनीति करना जानती है। भाजपा के पास विकास का कोई दर्शन नहीं है। जूली ने कहा कि प्रदेश की जनता जागरूक है। वह भाजपा की घृणास्पद राजनीति के झांसे में नहीं आएगी, लेकिन ऐसे घृणास्पद नारे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ है इसलिए चुनाव आयोग संज्ञान लेकर कार्रवाई करें।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed