{"_id":"662df2f1bcb622860c08aa38","slug":"karauli-news-the-miscreants-took-off-with-the-bike-in-broad-daylight-the-incident-was-captured-in-cctv-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: आंखों से सूरमे की तरह बाइक ले उड़े बदमाश, भरे बाजार दिनदहाड़े किया कारनामा, वारदात CCTV में कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: आंखों से सूरमे की तरह बाइक ले उड़े बदमाश, भरे बाजार दिनदहाड़े किया कारनामा, वारदात CCTV में कैद
Sun, 28 Apr 2024 12:25 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:25 PM IST
सार
शहर में पुरानी सब्जी मंडी स्थित बाजार से दिनदहाड़े चोर एक दुकानदार की मोटर साइकिल ले उड़े। चोरी की सारी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है, पुलिस इसी आधार पर चोरों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिला मुख्यालय पर दिनदहाड़े भरे बाजार से चोर 2 मिनट के एक अंदर एक मोटर साइकिल चोरी कर ले गए। चोरी की घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। बाइक मालिक ने करौली कोतवाली में एफआईआर दर्ज कराई है। करौली कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
शहर के पुरानी सब्जी मंडी निवासी नीतेश गुप्ता सन सूतली बाजार में दुकान संचालित करता है। नीतेश ने बताया कि शनिवार दोपहर लगभग ढाई बजे उसने भैरवजी की गली के बाहर बड़ा बाजार में बाइक खड़ी की और दुकान पर चला गया। इस दौरान पीछे से दो युवक आए और बाइक के पास बैठ गए। लगभग 2 मिनट बाद ही एक युवक बाइक चोरी करके ले गया, जबकि दूसरा पैदल-पैदल वहां से चला गया। चोरी की ये घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
थोड़ी देर बाद जब नीतेश वहां पहुंचा तो बाइक नदारद थी, उसने आसपास तलाश करने के बाद पुलिस में घटना की सूचना दर्ज कराई। करौली कोतवाली पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक चोरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन