{"_id":"664ffad9fd6b264ef2023bd8","slug":"karauli-news-the-fountain-burst-from-the-sewerage-line-has-not-been-repaired-the-city-council-is-indifferent-2024-05-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karauli News: दो दिन में भी ठीक नहीं हुआ सीवरेज लाइन से फूटा फव्वारा, नगर परिषद उदासीन, बदबू से हाल-बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Karauli News: दो दिन में भी ठीक नहीं हुआ सीवरेज लाइन से फूटा फव्वारा, नगर परिषद उदासीन, बदबू से हाल-बेहाल
Fri, 24 May 2024 07:56 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, करौली
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 24 May 2024 07:56 AM IST
सार
बुधवार को नाले की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से खुला सीवरेज लाइन का वॉल्व अब तक ठीक नहीं हो पाया है। सीवरेज का पानी फव्वारे की शक्ल में बह रहा है। बदबू के कारण आसपास के रहवासियों का बुरा हाल है लेकिन नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता बरकरार है।
विज्ञापन
सीवरेज लाइन से फूटा फव्वारा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
करौली जिला मुख्यालय स्थित रामद्वारा के समीप स्थित पुलिया के पास नाले की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से सीवरेज लाइन के टूटे वॉल्व को गुरुवार को भी दुरुस्त नहीं किया जा सका। नगर परिषद प्रशासन की उदासीनता के चलते दूसरे दिन भी सीवरेज लाइन से फव्वारे के रूप में पानी बहकर सड़क और नाले में बहता रहा। इसका प्रेशर इतना था कि 6 से 8 फीट ऊंचा फव्वारा बन गया। वहीं आसपास के वातावरण में फैली दुर्गंध के कारण आसपास के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन
लोगों ने बताया कि नगर परिषद प्रशासन को तुरंत ही इस समस्या से अवगत करा दिया गया था लेकिन परिषद की उदासीनता के चलते दूसरे दिन भी वाल्व को दुरुस्त नहीं किया गया। नतीजतन पाइप लाइन से फव्वारे के रूप में गंदा पानी बहता रहा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुधवार को नाले की सफाई के दौरान जेसीबी मशीन से सीवरेज लाइन का वॉल्व खुल गया था, जिससे उसमें से फव्वारा फूट पड़ा था। गनीमत रही कि सीवरेज लाइन का पानी सीधा नाले में गिरने से सड़कों पर पानी नहीं फैला वरना परेशानी और बढ़ जाती।
विज्ञापन